Advertisment

लखनऊ व्यापार मंडल की नई टीम स​​क्रिय : शपथ ग्रहण समारोह में ब्रजेश पाठक बोले- व्यापारियों के लिए मेरा फोन 24 घंटे चालू

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि व्यापारियों को कोई भी समस्या हो मेरा फोन 24 घंटे खुला रहता है। कभी भी कॉल की जा सकती है। समस्या का हल कराया जाएगा।

author-image
Deepak Yadav
lucknow vyapar mandal

लखनऊ व्यापार मंडल की मशकगंज इकाई का शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक Photograph: (YBN)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

लखनऊ वाईबीएन संवाददाता। लखनऊ व्यापार मंडल की मशकगंज इकाई का शपथ ग्रहण समारोह आरके पैलेस गंगा प्रसाद रोड रकाबगंज में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को कोई भी समस्या हो मेरा फोन 24 घंटे खुला रहता है। कभी भी कॉल की जा सकती है। समस्या का हल कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार व्यापारियों के हित एवं प्रोत्साहित करने के लिए मुद्रा लोन जैसी तमाम योजनाएं चला रही है। 

लखनऊ व्यापार मंडल में नई टीम सक्रिय

इस दौरान उप मुख्यमंत्री, संगठन के चेयरमैन राजेन्द्र कुमार अग्रवाल और अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने अध्यक्ष संजय रस्तोगी वरिष्ठ महामंत्री रोशन कश्यप, कोषाध्यक्ष गुड्डू पाल के साथ वरिष्ठ उपाध्यक्ष हर्षित गुप्ता, उपाध्यक्ष राजेन्द्र गुप्ता, महामंत्री रिजवान खान, बबलू गुप्ता, सिद्धार्थ गुप्ता, अभिषेक रस्तोगी, वरिष्ठ मंत्री श्यामू निगम, मीडिया प्रभारी गनेश राठौर, संयुक्त मंत्री मनू हुसैन, प्रचार मंत्री समीर गुप्ता संगठन मंत्री अभिषेक रस्तोगी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। अध्यक्ष संजय रस्तोगी ने व्यापारियों एवं लखनऊ व्यापार मण्डल को विश्वास दिलाया कि अपनी पूरी ताकत के साथ व्यापारियों के साथ खड़े रहेंगे और उनका उत्पीड़न किसी भी तरह का सहन नहीं करेंगे।

राजकुमार अध्यक्ष व अमन बने वरिष्ठ महामंत्री

लखनऊ परिक्षेत्र युवा व्यापार मंडल की ओर से सोमवार को पाल तिराहा रोड परिक्षेत्र व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। इसमें राज कुमार कन्नौजिया अध्यक्ष व अमन जायसवाल ने वरिष्ठ महामंत्री पद की शपथ ली। सद्दाम सिद्दीकी महामंत्री, पंकज शर्मा उपाध्यक्ष, राजेश कुमार चौरसिया मंत्री, दीपक गुप्ता, डीके मौर्य, शुभम सिंह, मनोहर तिवारी मंत्री व बसंत गुप्ता संगठन मंत्री नियुक्त किया गया। राजाजीपुरम एमआईएस चौराहा परिक्षेत्र व्यापार मंडल का भी गठन हुआ। इसमें अंकुर मित्तल अध्यक्ष व अजय गुप्ता वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अश्विन जायसवाल महामंत्री, यश मंत्री पद की शपथ दिलाई। तनिष्क गुप्ता, विजेन्द्र सिंह, चमन बाबू, आकाश लोधी, संजय, शिखर, हरप्रीत साहनी सहित कई व्यापारियों ने हिस्सा लिया।

Advertisment
Advertisment