लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। राजधानी लखनऊ में भीषण गर्मी व उमस की शुरुआत हो चुकी है। शुक्रवार का दिन तेज धूप और बिना बादलों की आवाजाही के बीच गुजरा। ऐसे में लोग तीव्र गर्मी और उमस के बीच रहने को मजबूर रहे। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38 व न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहा। आज यानी शनिवार को भी ऐसा ही मौसम रहने के आसार हैं। आज राजधानी का अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। आसमान साफ रहेगा, जिससे तेज धूप का प्रकोप और महसूस होगा। हवाएं भी कम गति से चलेंगी।
lucknow weather today:
तेज धूप और उमस भरी गर्मी सताएगी
मौसम विभाग के अनुसार पूरे प्रदेश में अब भीषण गर्मी का दौर शुरू हो चुका है। पिछले दिनों प्रदेश के पूर्वी व पश्चिमी हिस्सों के कई जिलों में बारिश व आंधी से मौसम में ठंडक का दौर था, जो अब पूरी तरह से खत्म हो चुका है। अब अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है। तापमान में निरंतर इजाफा होगा। राजधानी लखनऊ में ही नौ जून तक अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस जा सकता है जबकि प्रदेश के कुछ जिलों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा हो सकता है। उमस भरी गर्मी लोगों को सताएगी। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक पूरे प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर रहेगा।
प्री मानसून से मिल सकती है राहत
मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश के कुछ जिलों में 11 जून से प्री मानसून बारिश के आसार हैं। अगर ऐसा होता है तो लोगों को भीषण गर्मी व उमस से कुछ राहत मिल सकती है। वहीं, 18 जून से 23 जून के बीच मानसून यूपी में दस्तक दे सकता है। हालांकि तब तक लोगों को भीषण गर्मी व उमस का सामना करना पड़ेगा। पछुआ हवाओं के चलते मौसम में तपिश में और इजाफा होगा।
यह भी पढ़ें : UP News: अब बॉलीवुड के सहारे अखिलेश का योगी सरकार पर हमला!
यह भी पढ़ें : UP News: सीएम योगी को अखिलेश ने दी जन्मदिन पर सियासी बधाई, लोगों को रास न आई
यह भी पढ़ें : बख्शे नहीं जाएंगे गरीबों की जमीन हड़पने वाले : सीएम योगी
यह भी पढ़ें : UP News: अखिलेश का बड़ा हमला : सिर्फ समाजवादियों की सदस्यता रद्द की जा रही, डीएनए पूछने वालों की नहीं