/young-bharat-news/media/media_files/2025/06/06/jJaSdSD36uQnSRlNu0d4.webp)
प्रतीकात्मक तस्वीर Photograph: (सोशल मीडिया)
लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बीते दो दिनों हुई हल्की बारिश ने गर्मी व उमस से राहत दी है लेकिन आज शुक्रवार से मौसम अपने तीखे तेवर दिखाएगा। शुक्रवार सुबह इसकी एक बानगी भी नजर आई, जब सुबह से ही तेज धूप निकल आई।
lucknow weather today : आज पूरे दिन आसमान साफ रहेगा और तापमान में इजाफा होगा। मौसम विभाग के अनुसार आज लखनऊ में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। बादलों की आवाजाही न के बराबर रहेगी, जिससे भीषण गर्मी का दौर शुरू होगा। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है।
आसमान से बरसेगी आग
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार से पूरे प्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिलेगा। प्रदेश में अब यहां तेज हवाओं का दौर थमने से तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है। बढ़ते तापमान के साथ उमस भरी गर्मी का भी सामना करना पड़ेगा। आने वाले 5 दिनों में लोगों को गर्मी का सितम सहने को मजबूर होना पड़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार मानसून से पहले गर्मी से राहत मिलने की संभावना काफी कम है। शुक्रवार को प्रदेश के कई जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, जिसके चलते हीटवेव की स्थिति बन सकती है।
इतने बाद बारिश की संभावना
मौसम विभाग से मिली सूचना के अनुसार, प्रदेश में मौसम की चाल 9 जून को एक बार फिर बदलेगी और बादलों की आवाजाही के साथ प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होगी। लेकिन उससे पहले लोगों को गर्मी से जूझना पड़ेगा।
गौरतलब है कि इस साल मानसून ने समय से पहले केरल और मुंबई में प्रवेश किया था, लेकिन उसके बाद से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई। अब फिर एक बार मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। माना जा रहा है कि प्रदेश में मानसून की दस्तक 18 जून से 20 जून तक हो सकती है।
यह भी पढ़ें : UP News: कभी अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं पर गोलियां चलती थीं, आज पुष्पवर्षा होती है : सीएम योगी
यह भी पढ़ें : Ayodhya News: योगी ने जन्मदिन पर भगवान श्रीराम के दरबार में लगाई हाजिरी
यह भी पढ़ें : UP News: सीएम योगी को अखिलेश ने दी जन्मदिन पर सियासी बधाई, लोगों को रास न आई
यह भी पढ़ें : UP News: कभी यूपी के शहरी विकास मंत्री रह चुके लालजी टंडन की प्रतिमा को छतरी भी नसीब नहीं!