Advertisment

लखनऊ को जल्द मिलेंगे आधुनिक वेंडिंग जोन, नगर आयुक्त ने दिए तेजी से निर्माण के निर्देश

लखनऊ, उत्तर प्रदेश। शहर को जल्द ही नए और आधुनिक वेंडिंग जोन मिलने वाले है। मंगलवार को इसको लेकर नगर आयुक्त ने शहर का निरीक्षण किया। तमाम सुख सुविधाओं से लैस होंगे यह स्थल

author-image
Mohd. Arslan
एडिट
Screenshot_2025-08-12-18-28-47-09_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

निरीक्षण करते नगर आयुक्त Photograph: (YBN)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता

शहर में ठेला-फेरी व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने और वेंडरों को सुरक्षित व सुविधाजनक स्थान उपलब्ध कराने की दिशा में लखनऊ नगर निगम बड़े पैमाने पर वेंडिंग जोन विकसित कर रहा है। इसी के चलते मंगलवार को नगर आयुक्त गौरव कुमार ने विभिन्न जोनों में प्रस्तावित वेंडिंग जोन स्थलों का विस्तृत निरीक्षण किया।

इन जगहों पर संचालित होंगे आधुनिक वेंडिंग जोन

निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त नम्रता सिंह, वेंडिंग जोन प्रभारी सहायक नगर आयुक्त विनीत कुमार सिंह और जोन 1 के जोनल अधिकारी ओ.पी. सिंह के साथ जोन 4 के जोनल अधिकारी संजय यादव समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। निरीक्षण की शुरुआत डालीबाग दैनिक जागरण चौराहे के पास चिन्हित स्थल से हुई। इसके बाद बटलर पैलेस कॉलोनी स्थित राज्य संपत्ति विभाग के वीवीआईपी गेस्ट हाउस ‘नैमिषारण्य’ के पास प्रस्तावित वेंडिंग जोन की संभावनाएं देखी गईं। एकाना स्टेडियम के पास वेंडिंग जोन के लिए कई जगहों का निरीक्षण किया गया, जिनमें प्लासियो मॉल के आसपास का क्षेत्र भी शामिल रहा। चक गंजरिया एचसीएल के पास वेंडिंग जोन के लिए उपयुक्त स्थल चिन्हित किया गया। इसके साथ ही दयाल पैराडाइज चौराहा और जनेश्वर मिश्र पार्क के आसपास वेंडिंग जोन स्थापित करने पर भी विचार हुआ।

इन सुविधाओं से लैस होगा वेंडिंग जोन

नगर आयुक्त का निरीक्षण यहीं नहीं रुका उन्होंने सिंगापुर मॉल के पीछे सब्जी मंडी और सिनेपोलिस मॉल के पास वेंडिंग जोन बनाने के लिए भी स्थलों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त गौरव कुमार ने अपर नगर आयुक्त नम्रता सिंह को निर्देश दिए कि चिन्हित मॉडल वेंडिंग जोन वाली जगहों के टेंडर जल्द से जल्द जारी कर निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाए, ताकि वेंडरों और नागरिकों दोनों को जल्द लाभ मिल सके। नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि इन वेंडिंग जोनों में पथ-प्रकाश, पेयजल, कूड़ा निस्तारण और यातायात व्यवस्था जैसी सुविधाएं प्राथमिकता से उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि अनियंत्रित ठेला-फेरी से जहां यातायात बाधित होता है, वहीं स्वच्छता पर भी असर पड़ता है, इसलिए वेंडिंग जोनों के विकसित होने से शहर में स्वच्छता, यातायात और सौंदर्य—तीनों में सुधार होगा।

Advertisment
Advertisment