Advertisment

UP News : महराजगंज ने CM Dashboard पर मारी बाजी, DM की कार्यशैली का दिखा असर

डीएम अनुनय झा ने बताया कि अब लोगों को राजस्व संबंधी समस्याओं या आइजीआरएस से जुड़ी शिकायतों के समाधान के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

author-image
Abhishek Mishra
Maharajganj won on CM dashboard DM working style showed effect

महराजगंज डीएम अनुनय झा

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

लखनऊ वाईबीएन संवाददाता। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की हालिया रिपोर्ट में महराजगंज जनपद ने पूरे प्रदेश में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। जिले को यह उपलब्धि प्रशासनिक कार्यों की प्रभावी निगरानी, समयबद्ध निस्तारण और आम जनता से जुड़ी समस्याओं के समाधान में बेहतरीन प्रदर्शन के चलते मिली है। जिलाधिकारी अनुनय झा के नेतृत्व में प्रशासन ने विभिन्न विभागों में कार्य निष्पादन की गति को तेज किया है। उनके आने के बाद से जिले ने राजस्व मामलों के निस्तारण सहित अन्य प्रशासनिक क्षेत्रों में भी लगातार बेहतरीन प्रदर्शन किया है। अनुनय झा 2015 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। 

सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने से मुक्ति 

डीएम अनुनय झा ने बताया कि अब लोगों को राजस्व संबंधी समस्याओं या आइजीआरएस से जुड़ी शिकायतों के समाधान के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप तकनीक का बेहतर उपयोग करते हुए जनसुनवाई व्यवस्था को ऑनलाइन और अधिक पारदर्शी बनाया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि सभी विभागों को निर्देशित किया गया है कि जनता से जुड़ी शिकायतों का निस्तारण तय समय सीमा में किया जाए, ताकि लोगों को बार-बार परेशान न होना पड़े। जिले की इस सफलता से जहां प्रशासनिक कामकाज को गति मिली है, वहीं आमजन का भरोसा भी शासन-प्रशासन पर और मजबूत हुआ है। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड में पहली रैंकिंग प्राप्त करना महराजगंज के लिए गर्व की बात मानी जा रही है।

Advertisment
Advertisment