Advertisment

Lucknow Fire News : छप्पर में सो रहे बुजुर्ग कि आग लगने से मौत, परिवार मे छाया मातम

राजधानी लखनऊ मे शनिवार सुबह थाना सहादतगंज क्षेत्र मे आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना मे 80 वर्षीय बुजुर्ग की झुलस कर मौत हो गई। मृतक राम के घर मे दुखद घटना के बाद से मातम छाया है।

author-image
Mohd. Arslan
fire

आग से मृत्यु की प्रतीकात्मक तस्वीर Photograph: (YBN)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता

Advertisment

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के थाना सहादतगंज क्षेत्र में शनिवार सुबह एक घर में आग लगने की घटना सामने आई। इस घटना में एक बुजुर्ग व्यक्ति जिसका नाम राम बताया जा रहा, उसकी दुःखद मौत हो गई। मौकेपर पहुंची दमकल ने पूरी तरह से आग पर काबू पा लिया है वहीं जान के साथ हुए माल के नुक्सान का आंकलन किया जा रहा। 

शॉर्ट सर्किट मानी जा रही वजह

थाना सआदत गंज अंतर्गत हसन गंज बावली में तकरीबन 80 वर्षीय व्यक्ति की झुलस कर मौत हो गई।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्थानीय लोगों के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट होने के चलते लगी थी जिसके बाद दमकल और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल ने कमरे में झुलसे पड़े राम को रेस्क्यू कर बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया। हालांकि अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने 80 वर्षीय बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिया भेज दिया। पुलिस ने अनुसार मृतक राम का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। लखनऊ शहर में शनिवार सुबह घटी इस दुखद घटना से इलाके में ग़म का माहौल है वहीं परिजनों में मातम छाया है।

Advertisment

50 वर्ष से रह रहा था मृतक 

लखनऊ पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आज 8 फरवरी 2025 को समय करीब 04.30 बजे सुबह में थाना स्थानीय पर सूचना मिली कि थाना सआदतगंज चौकी बावली के निकट मकान में आग लग गई है। उक्त सूचना पर तत्काल थाना स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि मकान नंबर 365 / 19 टीन शेड व छप्पर से बने हुए एक कमरे में आग लगी है। सूचना पर पहुंची फायर टीम की मदद से आग को पूर्ण रूप से बुझाया गया। कमरे के अंदर राम उम्र लगभग 80 वर्ष की आग में झुलसने से मृत्यु हो गई है। मृतक के परिजन मौके पर मौजूद हैं। शव का नियमानुसार पंचायनामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया जानकारी हुयी कि मोहल्ला मोहम्मदगंज बावली थाना सआदतगंज में झोपडी में रहने वाले एक बुजुर्ग व्यक्ति राम पुत्र भभूति प्रसाद हालपता मोहम्मदगंज बावली थाना सआदतगंज लखनऊ मूल निवासी ग्राम कामीपुर थाना कचौना जिला हरदोई उम्र करीब 80 है, जो कि पिछले वर्ष 50 वर्ष से रह रहे हैं, जिनके उक्त झोपड़ी में शार्ट सर्किट से आग लगने के कारण आग में झुलसने से उनकी मौके पर  ही मृत्यु हो गयी है। पुलिस ने कहा कि इस घटना में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Advertisment
Advertisment