लखनऊ , वाईबीएन संवाददाता
इस्लामिक महीने शाबान के चांद का दीदार हो गया है। गुरुवार देर शाम लखनऊ और आसपास के इलाकों में शाबान का चांद नज़र आ गया है। मरकजी चाँद कमेटी फरंगी महल के सदर और इमाम ईदगाह लखनऊ मौलाना खालिद रशीद फरगी महली ने चांद दिखने की तज़दीक कर दी है। मौलाना फरंगी महली ने ऐलान करते हुए बताया कि आज 29 रजब 1446 हिजरी यानि (30) जनवरी 2025 ईसवी) को शाबान का चाँद हो गया है।
13 फरवरी को मनाया जाएगा शब ए रात का त्यौहार
मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने कहा कि शाबान की पहली तारीख 31 जनवरी 2025 को और शबे बरात 13 फरवरी 2025 को होगी। इसके साथ ही शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ अब्बास और रूय्यत ए हिलाल कमेटी फिरंगी महल के अध्यक्ष मौलाना अबुल इरफान मियां फिरंगी महली ने भी चांद नज़र आने की तज़दीक की है।
देश के मुसलमानों के लिए रमज़ान से पहले शाबान का महीना भी बेहद अहम होता है। इसी महीने में शब ए रात का त्यौहार मनाया जाता है। इस दिन देर शाम से ही बड़ी संख्या में मुसलमान कब्रिस्तानों का रुख करते है और अपने बुजुर्गों के साथ इस दुनिया से रुखसत हो चुके परिजनों की कब्रों पर जाकर उनके लिए मगफिरत की दुआ करते है। इसके साथ ही घरों और मस्जिदों में लोगों कुरान की तिलावत के साथ खूब इबादत भी करते है। इस्लामिक मान्यता के अनुसार यह रात बेहद अहम होती है और अल्लाह अपने बंदों की दुआ कुबूल करते है।