Advertisment

UP News : मुड़िया पूर्णिमा मेले में चलेंगी 1000 अतिरिक्त बसें, श्रद्धालुओं के लिए सफाई-सुरक्षा के विशेष इंतजाम

दयाशंकर सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बस स्टेशनों और बसों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। यात्रियों को रूट संबंधी जानकारी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से दी जाए।

author-image
Abhishek Mishra
Uttar Pradesh Transport Corporation

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। मुड़िया पूर्णिमा मेला के अवसर पर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 1000 अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा। यह जानकारी प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि यह बसें विभिन्न क्षेत्रों से मथुरा पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए संचालित की जाएंगी।

Advertisment

सात सेक्टरों में विभाजित मेला क्षेत्र

आगरा क्षेत्र से 250, अलीगढ़ से 150, गाजियाबाद से 150, मेरठ से 100, इटावा से 150, मुरादाबाद से 100 और बरेली क्षेत्र से 100 बसों का संचालन होगा। कुल मिलाकर 1000 अतिरिक्त बसें मेले के दौरान सेवाएं देंगी। परिवहन मंत्री ने बताया कि 4 जुलाई से 11 जुलाई 2025 तक आयोजित होने वाले राजकीय मुड़िया पूर्णिमा गोवर्धन मेले का मुख्य पर्व 10 जुलाई को मनाया जाएगा। मेला क्षेत्र को 7 सेक्टरों में विभाजित किया गया है, जिनके प्रभारी सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक स्तर के अधिकारी होंगे।

यात्रियों की सुविधाओं को प्राथमिकता

Advertisment

दयाशंकर सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बस स्टेशनों और बसों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। यात्रियों को रूट संबंधी जानकारी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से दी जाए। साथ ही, एक कंट्रोल रूम की स्थापना की जाए और एक 24 घंटे कार्यरत टोल-फ्री नंबर भी जारी किया जाए।

सुरक्षा और संचालन की सख्त व्यवस्था

केवल फिट बसों का संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। तकनीकी टीम को हाई अलर्ट पर रखा जाएगा ताकि किसी भी ब्रेकडाउन की स्थिति में तत्काल सहायता मिल सके। संवेदनशील स्थानों पर क्रेनों की व्यवस्था भी की जाएगी।

Advertisment

बस संचालन और किराया

एमडी परिवहन निगम ने जानकारी दी कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बसें भूतेश्वर बस स्टेशन और मालगोदाम स्थित रेलवे गेट नंबर 2 से चलाई जाएंगी।

गोवर्धन जाने का मार्ग: गोवर्धन चौराहा - अड़ींग होकर

Advertisment

वापसी का मार्ग: गोवर्धन - सोंख मंडी - नरहौली चौराहा - धौलीप्याऊ होकर

मथुरा से गोवर्धन और वापसी दोनों के लिए किराया 50 रुपये निर्धारित किया गया है।

संतोषजनक यात्रा का मिल सके अनुभव

कोई भी चालक या परिचालक अपनी बस को छोड़कर नहीं जाएगा और न ही सड़क पर खड़ी कर जाम की स्थिति पैदा करेगा। अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि निर्देशों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जाए ताकि श्रद्धालुओं को एक सुगम, सुरक्षित और संतोषजनक यात्रा अनुभव मिल सके।

Advertisment
Advertisment