Advertisment

Lucknow Nagar Nigam का अतिक्रमण के खिलाफ अभियान तेज, 45 अवैध वेंडरों पर हुई कार्रवाई, वसूला जुर्माना

जोन-8 की इस कार्रवाई में स्थानीय पुलिस बल भी साथ रहा जिससे अभियान शांतिपूर्ण तरीके से पूरा हो सका। जोनल अधिकारी भी मौके पर मौजूद थे। अभियान के दौरान कुल 15 हजार का जुर्माना वसूला गया।

author-image
Abhishek Mishra
nagar nigam campaign against encroachment intensified

नगर निगम ने खजाना चौराहा से स्काई हिल्टन तक चलाया अभियान

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। नगर निगम ने सोमवार को खजाना चौराहा से स्काई हिल्टन तक सड़क के दोनों ओर फैले अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए अभियान चलाया। जोन-8 क्षेत्र में की गई इस कार्रवाई के दौरान सड़क किनारे बैठे अवैध दुकानदारों और वेंडरों को हटाया गया और 20 से ज्यादा दुकानों का सामान जब्त कर लिया गया। इसी तरह जोन-7 के इंदिरा नगर क्षेत्र में भी नगर निगम ने अवैध रूप से लगाए गए ठेले, फल-सब्जियों की दुकानें और अस्थायी मंडियों को हटाया। कई दुकानदारों का सामान जब्त किया गया और सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया।

Advertisment

पुलिस की मौजूदगी में चला अभियान

जोन-8 की इस कार्रवाई में स्थानीय पुलिस बल भी साथ रहा जिससे अभियान शांतिपूर्ण तरीके से पूरा हो सका। जोनल अधिकारी भी मौके पर मौजूद थे। अभियान के दौरान कुल 15 हजार का जुर्माना वसूला गया। वहीं इंदिरा नगर सेक्टर-17 और आसपास की गलियों में लगे दो ठेले, एक गैस सिलेंडर और लगभग 25 अवैध दुकानों को हटाया गया। नगर निगम का कहना है कि इस अभियान का मकसद क्षेत्र में ट्रैफिक की समस्या को कम करना और आम लोगों के लिए पैदल चलने का रास्ता साफ करना है। अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि अतिक्रमण हटाने की यह प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी।

Advertisment
Advertisment