Advertisment

SGPGI एपेक्स ट्रॉमा सेंटर में इमरजेंसी-आईसीयू के लिए जोड़े गए नए बेड, गंभीर रूप से घायल मरीजों मिलेगा बेहतर इलाज

SGPGI एपेक्स ट्रॉमा सेंटर के अपर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश हर्षवर्धन ने बताया कि मरीजों की सुविधा के लिए इमरजेंसी, सामान्य और आईसीयू बेड की संख्या बढ़ाई गई है।

author-image
Abhishek Mishra
SGPGI Apex Trauma Center

एपेक्स ट्रॉमा सेंटर में इमरजेंसी आईसीयू के लिए जोड़े गए नए बेड

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता

मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए SGPGI के एपेक्स ट्रॉमा सेंटर में 14 नए बेड जोड़े गए हैं। अब कुल 140 बेड की सुविधा उपलब्ध हो गई है। इसमें इमरजेंसी, सामान्य और आईसीयू के बेड शामिल हैं। यह सुविधा गंभीर रूप से घायल मरीजों को त्वरित और बेहतर इलाज प्रदान करने के उद्देश्य से बढ़ाई गई है। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक SGPGI में भर्ती होने वाले मरीजों को शुरुआती 24 घंटे तक निःशुल्क इलाज की सुविधा दी जाती है। इस कदम से आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।

बेहतर चिकित्सा सुविधाओं के लिए विस्तार

SGPGI एपेक्स ट्रॉमा सेंटर के अपर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश हर्षवर्धन ने बताया कि मरीजों की सुविधा के लिए इमरजेंसी, सामान्य और आईसीयू बेड की संख्या बढ़ाई गई है। उन्होंने कहा की ट्रॉमा सेंटर में हर दिन बड़ी संख्या में गंभीर रूप से घायल मरीज लाए जाते हैं। उनकी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए बेड की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा ट्रॉमा सेंटर में केवल शारीरिक चोटों का ही नहीं बल्कि मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का भी इलाज किया जा रहा है। रिहैबिलिटेशन और साइकेट्रिक सेवाएं यहां उपलब्ध कराई जा रही हैं, ताकि दुर्घटना में घायल मरीजों को शारीरिक और मानसिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ किया जा सके।

Advertisment

विशेष सुविधाएं और उन्नत इलाज की व्यवस्था

एपेक्स ट्रॉमा सेंटर में आने वाले मरीजों के लिए कई उन्नत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिनमें—

  • हड्डी रोग एवं ब्रेन सर्जरी: ट्रॉमा सेंटर में हड्डियों के फ्रैक्चर, ब्रेन इंजरी, रीढ़ की हड्डी की चोट और अन्य जटिल सर्जरी की सुविधा दी जा रही है।
  • डायग्नोस्टिक सेवाएं: मरीजों के लिए सिटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे और ब्लड टेस्ट जैसी महत्वपूर्ण जांचों की सुविधा मौजूद है।
  • इंटेंसिव केयर यूनिट (ICU): गंभीर रूप से घायल मरीजों के लिए विशेष आईसीयू वार्ड बनाए गए हैं, जहां आधुनिक जीवनरक्षक उपकरण उपलब्ध हैं।
Advertisment

जल्द ही बेडो की कुल क्षमता होगी 210

अस्पताल प्रशासन का कहना है कि यह केवल पहला चरण है। ट्रॉमा सेंटर में मरीजों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए, इस साल के अंत तक 70 और नए बेड जोड़े जाएंगे। इसके बाद कुल 210 बेड की सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे और अधिक मरीजों को इलाज दिया जा सकेगा।

Advertisment
Advertisment