Advertisment

UP Weather News : आग उगल रहा सूरज, लोगों का हाल बेहाल, दो दिन बाद राहत की उम्मीद

UP Weather : आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 26 अप्रैल से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इसके असर से 27 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

author-image
Deepak Yadav
up weather news

यूपी में आग उगल रहा सूरज, दो दिन बाद राहत की उम्मीद Photograph: (YBN)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। उत्तर प्रदेश में गर्मी ने प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान लगातर बढ़ रहा है। भीषण गर्मी के चलते लोग बेहाल हैं और दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा सा छा जाता है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के 30 से अधिक जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चल रहा है। ऐसे हालात को देखते हुए मौसम विभाग ने शनिवार को 20 जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की है। 

26 अप्रैल के बाद बदलेगा मौसम का मिजाज

प्रदेश में गर्म हवाओं के कारण लोगों को सिरदर्द, चक्कर और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, इस भीषण गर्मी के बीच एक राहत भरी खबर यह भी सामने आई है कि 26 अप्रैल के बाद एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से यूपी के मौसम में फिर से बदलाव आएगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 27 से 30 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना बन रही है। इससे तापमान में गिरावट आने की उम्मीद जताई जा रही है। जिससे लोगों को कुछ हद तक गर्मी से राहत मिल सकती है।

तेज हवाओं संग बूंदाबांदी की संभावना

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 26 अप्रैल से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इसके असर से 27 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान कई इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं और कहीं-कहीं रुक-रुक कर हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। इस परिवर्तन के कारण तापमान में अस्थायी रूप से गिरावट दर्ज की जाएगी। जिससे लोगों को भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से कुछ हद तक राहत मिलने की उम्मीद है।

इन जिलों में लू चलने की चेतावनी

मौसम विभाग ने शनिवार को मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, अलीगढ,  औरैया,  झांसी, ललितपुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा और आसपास के इलाकों में लू की चेतावनी जारी की है।

Advertisment
up weather
Advertisment
Advertisment