Advertisment

अंबेडकर-अखिलेश वाले पोस्टर से गरमाई सियासत : BJP का सपा के खिलाफ हल्ला बोल, मायावती भी बरसीं

प्रदर्शन में शामिल भाजपा सांसद बृजलाल ने कहा कि समाजवादी पार्टी के लोग और उसके नेता अखिलेश यादव ने भीमराव अंबेडकर का हमेशा अपमान किया है। उन्होंने कहा कि कई स्थानों पर बाबा साहेब के नाम से जुड़े स्थलों का नाम समाजवादी पार्टी की सरकार में बदला गया।

author-image
Deepak Yadav
एडिट
भाजपा का सपा के खिलाफ हल्ला बोल

भाजपा का सपा के खिलाफ हल्ला बोल Photograph: (YBN)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। समाजवादी पार्टी Samajwati Party के पोस्टर में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर (Bhimrao Ambedkar) की आधी तस्वीर काटकर उस हिस्से में सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की तस्वीर जोड़े जाने पर यूपी में सियासी माहौल गरमाया हुआ है। भाजपा के प्रदेशव्यापी आंदोलन के आह्वान पर बुधवार को लखनऊ में हजरतगंज स्थित अटल चौक पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ता अखिलेश यादव से इस मामले पर माफी मांगने पर अड़े हैं।

bjp 01

अखिलेश की तस्वीर पर पोती काली स्यासी 

हजरतगंज स्थित अटल चौक पर पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। इस दौरान भारी संख्या में कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां लेकर पहुंचे। उन तख्तियों में 'बाबा साहब का अपमान नहीं सहेंगे', 'अखिलेश यादव माफी मांगो', जैसे कोट लिखे हुए थे। इसके साथ प्रदर्शनकारियों ने अखिलेश यादव की तस्वीर पर काली स्यासी पोतकर विरोध जताया। 

पुलिस अफसर कार्यकर्ताओं को समझाने में जुटे

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब का अपमान किया है। इसके लिए अखिलेश यादव को दलित समाज से माफी मांगें। भाजपा कार्यकर्ताओं के भारी विरोध के चलते स्थानीय थाने की पुलिस टीम के अलावा मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके साथ ही मौके पर मौजूद पुलिस के आला अफसर कार्यकर्ताओं को समझाने में लगे हुए हैं।

Advertisment
bjp 02

सपा ने बदले अंबेडकर से जुड़े स्थलों के नाम

प्रदर्शन में शामिल भाजपा सांसद बृजलाल ने कहा कि समाजवादी पार्टी के लोग और उसके नेता अखिलेश यादव ने भीमराव अंबेडकर का हमेशा अपमान किया है। उन्होंने कहा कि कई स्थानों पर बाबा साहेब के नाम से जुड़े स्थलों का नाम समाजवादी पार्टी की सरकार में बदला गया। सांसद ने यह भी आरोप लगाया कि अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान दलित अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ भेदभाव और उत्पीड़न किया गया। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव की तुलना बाबा साहेब से करना दुर्भाग्यपूर्ण है। अखिलेश यादव को माफी मांगनी चाहिए।

अखिलेश किसी अच्छे अस्पताल में इलाज कराएं

भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर को काटकर उसमें अखिलेश यादव की तस्वीर जोड़ना घोर अपमान है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता बाबा साहेब के विचारों और आदर्शों का अनुयायी है। द्विवेदी ने कहा कि अखिलेश यादव को किसी अच्छे अस्पताल में अपना इलाज कराना चाहिए। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव सार्वजनिक रूप से माफी मांगें।

Advertisment
bjp 04

सपा कार्यालय के बाहर लगी होर्डिंग से छिड़ा विवाद

ये सारा विवाद लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यालय के बाहर लगी एक होर्डिंग से शुरू हुआ। इस होर्डिंग में अंबेडकर की आधी तस्वीर हटाकर उसी स्थान पर अखिलेश यादव की तस्वीर जोड़ी गई थी। यह पोस्टर सपा लोहिया वाहिनी के पदाधिकारियों की ओर से जारी किया गया था। जिन्होंने अखिलेश को यह चित्र भेंट भी किया था। इस मामले पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी सड़क पर उतरने का एलान किया है। 

मायावती भी सपा पर बरसीं

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती (Mayawati) ने सपा और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि देश में हुए आतंकी हमले हो या बाबा साहब की विरासत, इन पर राजनीति करने के बजाय सभी दलों को एकता दिखाने की जरूरत है। अगर यही रवैया रहा तो बहुजन समाज पार्टी सड़कों पर उतरने से पीछे नहीं हटेगी।

Advertisment
bjp 05

Advertisment
Advertisment