/young-bharat-news/media/media_files/2025/03/23/d6u53chkqeugsXHab2Oo.jpeg)
बलिया की घटना से गरमाई सियासत Photograph: (YBN)
यूपी के बलिया जनपद में एक युवती का शव पेड़ से लटका हुआ मिलने की घटना पर सियासत शुरू हो गई है। राज्य के मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने घटना को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। विपक्ष ने प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। दोनों दलों ने आरोप लगाया कि योगी सरकार में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। बहन-बेटियों की सुरक्षा की कोई गारंटी नहीं रह गई है। सीएम योगी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अपराधों पर लगाम लगाने के बजाय वह सत्ता के सुख में मस्त हैं।
योगी सरकार की नाकामी का शिकार हो रहीं बेटियां
समाजवादी पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर घटना का वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि योगी सरकार की नाकामी का शिकार हो रहीं बेटियां। बलिया में युवती का पेड़ से लटका मिला शव। भाजपा सरकार में रोजाना बहन बेटियों की हो रही हत्या, बलात्कार, शोषण। क्या यही है मुख्यमंत्री का जीरो टॉलरेंस? आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई हो, मिले न्याय।
बाबा जी को सत्ता सुख के आगे कुछ नहीं दिखता
यूपी कांग्रेस ने इस घटना को लेकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा कि बलिया में 20 वर्षीय युवती की लाश पेड़ पर लटकी मिली है। युवती के दोनों हाथ रस्सी से पीछे बंधे हुए थे। भाजपा सरकार में हर दिन बहन-बेटियों के साथ ऐसी हृदयविदारक घटनाएं हो रही हैं। लेकिन बाबा जी को अपने सत्ता सुख के आगे कुछ दिखता कहां है!
पेड़ से लटका मिला शव, हाथ रस्सी से बंधे
बलिया की इस घटना ने एक बार फिर प्रदेश में महिला सुरक्षा को लेकर बहस छेड़ दी है। विपक्ष का आरोप है कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में महिलाओं के खिलाफ हिंसा की घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है। अपराध पर जीरो टॉलरेंस का दावा करने वाली भाजपा सरकार कानून-व्यवस्था समेत सभी मोर्चों में विफल साबित हुई है। दरअसल बलिया में खेत में एक युवती का शव पेड़ से लटका मिला। उसके हाथ पीछे से रस्सी से बंधे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को उताकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।
योगी सरकार की नाकामी का शिकार हो रहीं बेटियां !
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) March 23, 2025
बलिया में 17 साल की युवती का पेड़ से लटका मिला शव।
भाजपा सरकार में रोजाना बहन बेटियों की हो रही हत्या, बलात्कार, शोषण। क्या यही है मुख्यमंत्री का जीरो टॉलरेंस?
आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई हो, मिले न्याय। pic.twitter.com/sevkaSvaqC
बलिया में 20 वर्षीय युवती की लाश पेड़ पर लटकी मिली है।
— UP Congress (@INCUttarPradesh) March 23, 2025
युवती के दोनों हाथ रस्सी से पीछे बंधे हुए थे।
भाजपा सरकार में हर दिन बहन-बेटियों के साथ ऐसी हृदयविदारक घटनाएं हो रही हैं।
लेकिन बाबा जी को अपने सत्ता सुख के आगे कुछ दिखता कहां है! pic.twitter.com/OuSWAQdP1o