Advertisment

वोट चोरी पर पोस्टर वॉर, राहुल अखिलेश को दिखाया कृष्ण और अर्जुन, प्रशासन ने उतारा विवादित होर्डिंग

लखनऊ, उत्तर प्रदेश। राजधानी में लगी राहुल अखिलेश की होर्डिंग को प्रशासन ने उतार दिया है। होर्डिंग लगवाने वाले शरद शुक्ला ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।

author-image
Mohd. Arslan
Screenshot_2025-08-20-16-23-08-06_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

कांग्रेस कार्यालय पर राहुल अखिलेश की होर्डिंग Photograph: (YBN)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक विवादास्पद होर्डिंग लगाकर युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष शरद शुक्ला ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। इस होर्डिंग में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को महाभारत के श्रीकृष्ण और अर्जुन के रूप में दर्शाया गया है।

वोट चोरी के विरुद्ध छेड़ा युद्ध

होर्डिंग में दोनों नेताओं को रथ पर बैठे हुए दिखाया गया है, जो महाभारत के कुरुक्षेत्र युद्ध का प्रतीक है। इसके साथ ही होर्डिंग पर "वोट चोरी के विरुद्ध युद्ध" का नारा लिखा गया है, जो वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर कांग्रेस की स्थिति को स्पष्ट करता है। होर्डिंग की सबसे खास बात यह है कि इस पर भगवद्गीता का प्रसिद्ध श्लोक "यदा यदा हि धर्मस्य ग्लानिर्भवति भारत। अभ्युत्थानमधर्मस्य तदात्मानं सृजाम्यहम्" भी अंकित किया गया है। यह श्लोक धर्म की हानि होने पर भगवान के अवतार लेने की बात कहता है।

वोट चोरी मुद्दे पर कांग्रेस-सपा के बीच बढ़ी नज़दीकियां 

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह होर्डिंग उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन की मजबूती का संदेश देने के साथ-साथ वर्तमान सरकार के खिलाफ एक राजनीतिक बयान भी है। होर्डिंग के जरिए कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच बढ़ते सहयोग को दर्शाने की कोशिश की गई है। यह होर्डिंग लखनऊ के मॉल एवेन्यू इलाके पर बीती रात द्वारा लगाया गया।

प्रशासन ने उतारी विवादित होर्डिंग

कांग्रेस कार्यालय के बाहर लगी इस होर्डिंग की फोटो वायरल होने के बाद सुबह ही आनन फानन में प्रशासन ने शरद शुक्ला की होर्डिंग उतार दी। शरद शुक्ला ने Young Bharat से बात करते हुए कहा कि आखिर क्यूं सरकार की आंखों में यह बैनर खटकने लगा। इस होर्डिंग में ऐसी कौनसी बात लिखी गई थी जिससे कानून व्यवस्था पर असर पड़ता। उन्होंने कहा कि आप इस होर्डिंग को उतार तो सकते है लेकिन वोट चोरी के खिलाफ आवाज़ को बंद नहीं कर सकते।

Advertisment
Advertisment