Advertisment

दीपावली से पहले सहकारिता विभाग के अधिकारियों को पदोन्नति का तोहफा

उत्तर प्रदेश के सहकारिता विभाग ने दीपावली के त्योहार से पहले अपने अधिकारियों को पदोन्नति का तोहफा देकर उनकी खुशियां दुगनी कर दी है। जानिए किसका- किसका हुआ प्रमोशन।

author-image
Mohd. Arslan
एडिट
Image

सहकारिता मंत्री विभाग के अधिकारियों साथ Photograph: (YBN)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता

दीपावली का त्योहार जहां हर घर में खुशियां लाता है वहीं अपनों की तरक्की भी लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाती है। इसी सोच के साथ इस त्योहारी सीज़न पर दीपावली से पहले सहकारिता विभाग ने अपने अधिकारियों का प्रमोशन कर उनकी खुशियां दुगनी कर दी है। सहकारिता विभाग में संयुक्त आयुक्त और संयुक्त निबंधक से अपर आयुक्त और अपर निबंधक के साथ उपायुक्त एवं उप निबंधक पद से संयुक्त आयुक्त एवं संयुक्त निबंधक तथा सहायक आयुक्त सहकारिता से उपायुक्त एवं उपनिबंधक पदों पर पदोन्नति पाने वालो की सूची जारी की गई है।

इन अधिकारियों को मिला प्रमोशन

उदय भान, कल्पना लाल, संजीव कुमार राय, राजेश कुमार सिंह, दीपक सिहं, आर. एस. सेंगर, अशोक कुमार, आदित्य कुमार दुबे को अपर आयुक्त एंव अपर निबंधक सहकारिता के पद पर पदोन्नति दी गई। साथ ही साथ 11 उप आयुक्त एंव उप निबंधको को सयुंक्त आयुक्त एंव सयुंक्त निबंधक के पदो पर पदोन्नति दी गई, जिसमें अभय सिंह, अनूप कुमार द्विवेदी, रत्नाकर सिहं, वीर विक्रम सिंह, प्रमोद वीर आर्य, आलोक कुमार सिंह, सोमी सिहं, विकास कुमार, अरूणाक्षी मिश्रा, अरविंद प्रकाश, सवीन्द्र सिहं को पदोन्नति का लाभ मिला है।

जनपद स्तर के अधिकारियों की भी पदोन्नति

इसी प्रकार जनपद स्तर क़े अधिकारियों में सहायक आयुक्त एंव सहायक निबंधक से उप आयुक्त एंव उप निबंधक पद पर 11 अधिकारी प्रोन्नत किये गए जिसमें दीपक थरेजा, अमित कुमार पाण्डेय, लोकेश त्रिपाठी, प्रदीप कुमार सिंह, आशीष श्रीवास्तव, नवीन चन्द्र शुक्ला, मोहशीन जमील, अखिलेश प्रताप सिंह, जितेंद्र पाल सिंह, ब्रजकिशोर मिश्रा, विवेका सिहं को उपायुक्त पदों पर पदोन्नति दी गई।

पदोन्नति से सहकारिता विभाग को मिलेगी गति

सहकारिता मंत्री जे पी एस राठौर ने सभी प्रोन्नत अपर आयुक्त एवं अपर निबंधकों, सयुंक्त आयुक्त एंव सयुंक्त निबंधकों, उपायुक्त एवं उपनिबंधको को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी। सहकारिता मंत्री ने कहा की योगी सरकार ने विगत वर्षों में सहकारिता विभाग को गति देनें का कार्य किया है। ऐसे में इन पदोंन्नतियों से सहकारी आंदोलन को न सिर्फ नई ऊर्जा मिलेगी, बल्कि पदोन्नत अधिकारियों के कुशल कार्य से सहकारिता विभाग को गति मिलेगी।

Advertisment
Advertisment
Advertisment