Advertisment

राजेश ही संभालेंगे भाकियू अराजनैतिक की कमान, हरिनाम को महासचिव की जिम्मेदारी

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय कार्यकारिणी चुनाव में राजेश सिंह चौहान को दोबारा राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। इसके साथ ही हरिनाम सिंह वर्मा को राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश अध्यक्ष के पद पर चुना गया है।

author-image
Deepak Yadav
भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक Photograph: (YBN)


पहलगाम आतंकी हमले के विरोध 27 को प्रदर्शन का एलान

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय कार्यकारिणी चुनाव में राजेश सिंह चौहान को दोबारा राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। इसके साथ ही हरिनाम सिंह वर्मा को राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश अध्यक्ष के पद पर चुना गया है। यह चुनाव चिनहट देवा रोड स्थित राष्ट्रीय कार्यालय नौबस्ता कला में हुआ। इस कार्यकारिणी का कार्यकाल तीन साल होगा।  

पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में 27 को आन्दोलन 

इस दौरान पहलगाम के आतंकी हमले के विरोध में 27 अप्रैल को व्यापक आन्दोलन का एलान किया गया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष हरिनाम सिंह वर्मा ने प्रदेश के सभी जिला अध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों और प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों का आवाहन किया कि वह 27 अप्रैल को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 के बीच पहलगाम के आतंकी हमले के विरोध में देश के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम पत्र भेजें। इसके साथ ही सभी जिला अध्यक्ष, अपने-अपने जिलों में सभा करके दो मिनट का मौन रख कर मृत आत्माओं की शान्ति के लिए कामना करें। इसके साथ ही जिलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपे।

सरकार के साथ खड़ा है संगठन

हरिनाम ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक, भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के संरक्षक और गठवाला खाप के चौधरी बाबा राजेंद्र मलिक और खाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश सिंह चौहान सहित पूरा संगठन देश की सरकार के साथ है।प्रधानमंत्री जो भी निर्णय लेंगे संगठन तन, मन, धन के साथ देश के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि इस समय सख्त निर्णय की आवश्यकता है।

Advertisment
Advertisment