Advertisment

राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य Satyendra Das का निधन, SGPGI में ली अंतिम सांस, 20 साल की उम्र से कर रहे थे रामलला की सेवा

अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी महंत आचार्य सत्येंद्र दास का बुधवार को SGPGI में निधन हो गया। माघ पूर्णिमा के पवित्र दिन सुबह आठ बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। अस्पताल ने इसकी पुष्टि की है।

author-image
Deepak Yadav
एडिट
महंत सत्येंद्र दास

महंत सत्येंद्र दास Photograph: (Social Media)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता

Advertisment

अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी महंत आचार्य सत्येंद्र दास (87) का बुधवार को संजय गांधी परास्नातक आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGI) में निधन हो गया। माघ पूर्णिमा के पवित्र दिन सुबह आठ बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। अस्पताल ने इसकी पुष्टि की है। ब्रेन स्ट्रोक (मस्तिष्काघात) होने के बाद तीन फरवरी को गंभीर हालत में उन्हें अयोध्या से लखनऊ लाकर एसजीपीजीआई में भर्ती किया गया था। उन्हें मधुमेह और हाई ब्लड प्रेशर भी था। अस्पताल की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि अयोध्या राम मंदिर के मुख्य पुजारी श्री सतेंद्र दास जी ने आज अंतिम सांस ली। उन्हें तीन फरवरी को स्ट्रोक के कारण गंभीर हालत में न्यूरोलॉजी वार्ड के एचडीयू में भर्ती कराया गया था। 

न्यूरोलॉजी में डाॅक्टरों की निगरानी में चल रहा था इलाज 

एजीपीजीआई निदेशक डाॅक्टर आरके धीमान के मुताबिक, डाॅक्टरों निगरानी में लगातार उनका इलाज चल रहा था। ब्रेन स्ट्रोक के अलावा सत्येंद्र दास को कई अन्य बीमारियां भी थीं। काफी प्रयास के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी कुछ दिन पहले पहुंचकर उनका कुशलक्षेम पूछा था।

Advertisment

अयोध्या में शोक की लहर

राम मंदिर ट्रस्ट ने सत्येंद्र दास (Satyendra Das) के निधन पर शोक जताया है। रामनगरी के मठ मंदिरों में भी शोक की लहर है। महंत सत्येंद्र दास राम मंदिर के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले मुख्य पुजारी थे। वे 20 साल की उम्र से से श्रीरामलला की पूजा-अर्चना कर रहे थे। 6 दिसम्बर 1992 को बाबरी मस्जिद विध्वंस के समय सत्येंद्र दास अस्थायी राम मंदिर के पुजारी थे। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महामंत्री चंपत राय और मंदिर व्यवस्था से जुड़े अन्य लोगों ने मुख्य अर्चक के देहावसान पर गहरी संवेदना व्यक्त की है।

अयोध्या के पास एक धार्मिक परिवार में हुआ था जन्म

Advertisment

आचार्य सत्येंद्र दास राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी थे। आचार्य सत्येंद्र दास का जन्म यूपी के अयोध्या के पास एक धार्मिक परिवार में हुआ था। वे बचपन से ही धार्मिक अनुष्ठानों और वेद-शास्त्रों में पारंगत रहे। उनके गुरु, महंत अभिराम दास ने उन्हें पुजारी बनने के लिए प्रेरित किया। सत्येंद्र दास शास्त्रों के गहरे ज्ञान और धार्मिक आस्थाओं के प्रति अपने समर्पण के कारण इस प्रतिष्ठित पद पर नियुक्त किए गए। 

Advertisment

सीएम योगी ने महंत सत्येंद्र दास के निधन पर दुख जताया 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी श्रीराम मंदिर अयोध्या के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास के निधन पर दुख जताया है। सीएम योगी ने एक्स पर लिखा कि परम रामभक्त, श्रीराम जन्मभूमि मंदिर, अयोध्या धाम के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र कुमार दास महाराज का निधन अत्यंत दुःखद एवं सामाजिक व आध्यात्मिक जगत की अपूरणीय क्षति है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे तथा शोक संतप्त शिष्यों एवं अनुयायियों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!

Advertisment
Advertisment