Advertisment

सपा नेता रामगोपाल के बयान पर जनप्रतिनिधियों का तीखा हमला, कहा-डीएनए में भरा है दलित विरोध

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा की विंग कमांडर व्योमिका सिंह का अपमान हर भारतीय और भारतीय बेटी का अपमान है। व्योमिका सिंह केवल नाम नहीं, बल्कि भारत का गौरव है।

author-image
Abhishek Mishra
Ram Gopal statement Public representatives launched scathing attack SP

रामगोपाल के बयान पर जनप्रतिनिधियों का सपा पर तीखा हमला

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

लखनऊ वाईबीएन संवाददाता। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव द्वारा विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर आपत्तिजनक टिप्पणी की प्रदेश सरकार के मंत्रियों व जनप्रतिनिधियों ने घोर निंदा की। भारतीय जनता पार्टी के जन प्रतिनिधियों ने कहा कि नए भारत में जन्म से नहीं, कर्म से पहचान होती है। सपा नेता अपने बयान के लिए पूरे समाज, देश व प्रदेश से माफी मांगें। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि व्योमिका सिंह का अपमान हर भारतीय बेटी का अपमान है। 

Advertisment

भारत का गौरव हैं विंग कमांडर व्योमिका सिंह

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा की विंग कमांडर व्योमिका सिंह का अपमान हर भारतीय और भारतीय बेटी का अपमान है। व्योमिका सिंह केवल नाम नहीं, बल्कि भारत की गौरव, महिला सशक्तिकरण व नए भारत के उड़ान की प्रतीक हैं। जाति के आधार पर वीरांगना का अपमान कर समाजवादी पार्टी ने अपनी नीच मानसिकता व महिला विरोध की सोच को उजागर किया है। रामगोपाल यादव का बयान शर्मनाक, निंदनीय व भारतीय वायुसेना के हर जवान का अपमान है। नए भारत में जन्म से नहीं, कर्म से पहचान होती है। जाति के आधार पर लोगों को बांटना समाजवादी पार्टी का पुराना शगल रहा है। विंग कमांडर व्योमिका सिंह को जाति के आधार पर नीचा दिखाने की कोशिश पूरे दलित समाज की प्रतिभा, परिश्रम व सम्मान पर हमला है। रामगोपाल यादव का बयान पीडीए की उस विकृत सोच का पर्दाफाश है, जो दलितों का सम्मान नहीं करता, उन्हें सिर्फ वोटबैंक मानता है। हिंदुस्तान दलितों का अपमान स्वीकार नहीं करेगा। सपा को पूरे समाज, देश व प्रदेश से माफी मांगनी चाहिए। 

देश के प्रति सपा की सोच अच्छी नहीं 

Advertisment

कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य ने कहा की वीरांगना सोफिया कुरैशी व व्योमिका सिंह ने युद्ध को ब्रीफ कर भारत को गौरव का अनुभव कराया है। रामगोपाल यादव के बयान की घोर निंदा करती हूं। समाजवादी पार्टी कभी भीमराव आंबेडकर की फोटो से खिलवाड़ करती है तो कभी जाति के साथ खिलवाड़ करती है। देश के प्रति इनकी सोच अच्छी नहीं है। यह देश को जाति-धर्म में बांटना चाहते हैं। यह सिर्फ राजनीतिक रोटी सेकते हैं। सपा के लोग जान लें कि दलित समाज की बेटी भी वीरांगना हो सकती है, जो सरहद पर जाकर लड़ भी सकती है और देश का मान-सम्मान भी बढ़ा सकती है। ऐसी बेटी के लिए कहे गए शब्द घोर निंदनीय हैं। 

आतंकियों को जी कहकर पुकारती है सपा

कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा की सपा नेता का बयान प्रमाणित करता है कि इनके मन और जेहन में दलितों के प्रति नफरत भरी हुई है। व्योमिका सिंह मां भारती की बहादुर बेटी हैं। वह महिला सशक्तिकरण व सम्मान का प्रतीक हैं। मां भारती की दो बहादुर बेटियों ने ऑपरेशन सिंदूर की कार्रवाई को देश के सामने रखा। भारतीय सेना ने प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में देश का गौरव बढ़ाते हुए पुरुषार्थ को प्रमाणित किया है। सपा को यह बात पच नहीं रही है। आतंकवादियों को जी कहकर पुकारने और मुकदमा हटाने वालों से क्या ही उम्मीद की जा सकती है। व्योमिका सिंह का सम्मान पूरे देश व दुनिया में है। सभी जानते हैं कि आसमां की तरफ थूकने वालों का हश्र क्या होता है। जनता सेना का मनोबल व सम्मान बढ़ाने के लिए तिरंगा यात्रा में शामिल हो रही है। दलितों के प्रति सपा की यह नफरत पहली बार नहीं दिखी है। दलितों का विरोध और अपमान सपा के डीएनए में है।  

Advertisment

सपा के डीएनए में भरा दलित विरोध 

विधान परिषद सदस्य लालजी प्रसाद निर्मल ने कहा की रामगोपाल यादव का बयान पीडीए की उस विकृत सोच का पर्दाफाश है, जो दलितों को सम्मान नहीं करता, बल्कि उन्हें सिर्फ वोटबैंक मानता है। सपा के डीएनए में दलित विरोध भरा है। कभी मंदिरों से दलितों को रोका गया तो कभी स्कूलों में पीटा गया। अब भारतीय वायुसेना की अधिकारी पर जातीय हमला किया गया है। दलितों का यह अपमाान देश सहने वाला नहीं है। देश इसका जवाब देगा।

Advertisment
Advertisment