लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता
लखनऊ के कैसरबाग स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर राष्ट्रीय सचिव चौधरी जगदीप सिंह यादव, जिलाध्यक्ष जयसिंह ‘जयन्त’ अन्य पदाधिकारियों नेताओं ने बुधवार को संत रविदास जी की जयन्ती मनाई। सपा नेताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।
संत रविदास की जीवनी को किया गया याद
इस मौके पर जिलाध्यक्ष जयसिंह ‘जयन्त’ ने कहा कि गुरु संत रविदास का जन्म काशी में माघ पूर्णिमा के दिन रविवार को संवत 1433 को हुआ था। रविदास जी ने साधु संतों की संगति से पर्याप्त व्यवहारिक ज्ञान प्राप्त किया था। वह जूते बनाने का काम किया करते थे और यह उनका व्यवसाय था। जिला अध्यक्ष ने कहा कि रविदास जी अपना काम पूरी लगन और परिश्रम से करते थे। संत रविदास जी ने समता, सौहार्द और ऊॅंच-नीच के विरोध की विचारधारा को सशक्त किया। वे समाज सुधारक, महान क्रांतिकारी और स्वतंत्र चिंतक थे। जय सिंह जयंत ने कहा कि गुरु रविदास जी का कहना था कि सभी मनुष्य एक समान हैं और किसी में कोई भेद नहीं करना चाहिए। जीवन भर समाज में फैली कुरीतियों जैसे जात-पात के अन्त के लिए उन्होंने काम किया। संत रविदास जी ने अपना कोई पंथ स्थापित नहीं किया, किन्तु उनके अुनयायी देष के हर हिस्से में मिलते हैं।
सपा के यह पदाधिकारी रहे मौजूद
इस मौके पर जिला महासचिव शब्बीर अहमद खान, जिला उपाध्यक्ष टी.बी सिंह, बचान सिंह यादव, वरिष्ठ नेता भरत यादव, जिला प्रवक्ता रमेश सिंह ‘रवि’, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष मयाराम वर्मा, विजयश्री गौतम, धारा सिंह यादव, रामनाथ रावत, शिवम यादव ‘गोलू’ के साथ अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।