Advertisment

शहर में मलबे का रीसाइक्लिंग, सीएंडडी वेस्ट प्लांट से होगा सड़कों का निर्माण : महापौर

लखनऊ के मोहनलालगंज स्थित सीएनडी वेस्ट प्लांट हुआ शुरू। महापौर और नगर आयुक्त ने किया प्लांट का निरीक्षण। सीएनडी वेस्ट प्लांट से होगा सड़कों का निर्माण।

author-image
Mohd. Arslan
प्लांट का निरीक्षण करती mahaoaura

प्लांट का निरीक्षण करती महापौर Photograph: (YBN )

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता

Advertisment

शहर में अब फुटपाथों और सड़कों के किनारे पड़ा रहने वाला मलबा भी उपयोगी बन चुका है। यह पहल नगर निगम द्वारा शुरू की गई है, जिसके तहत मलबे का सही तरीके से उपचार किया जा रहा है। महापौर सुषमा खर्कवाल के मार्गदर्शन में नगर निगम ने मलबा ट्रीटमेंट (सीएंडडी वेस्ट) प्लांट की शुरुआत की है। महापौर ने इस प्लांट का निरीक्षण किया और अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह  और अपर नगर आयुक्त डॉ. अरविंद कुमार राव भी मौजूद रहे। 

300 टीपीडी की क्षमता वाला प्लांट हुआ शुरू

महापौर ने इस प्लांट के बारे में जानकारी दी और बताया कि यह सीएंडडी वेस्ट प्लांट 300 TPD (Ton Per Day) की क्षमता वाला है। इस प्लांट को लगाने में लगभग 12 करोड़ रुपये की लागत आई है। इसमें 5 करोड़ रुपये नगर निगम द्वारा दिए गए हैं वहीं अन्य राशि संबंधित प्लांट लगाने वाली कंपनी ने खर्च किया है। इस प्लांट का प्रमुख उद्देश्य शहर के मलबे को रिसाइकिल करके उसे उपयोगी उत्पादों में बदलना है। इससे न केवल मलबे की समस्या का समाधान होगा, बल्कि इससे सड़कों और अन्य निर्माण कार्यों में भी मदद मिलेगी।

Advertisment

शहर की सड़कों का होगा वेस्ट से निर्माण

सीएंडडी वेस्ट से नगर निगम अब शहर में सड़कों का निर्माण करेगा। महापौर ने यह भी बताया कि इस प्लांट से निकले मलबे से आरसीसी (रेइनफोर्स्ड सीमेंट कंक्रीट) सड़कों का निर्माण होगा। इसके साथ ही, छोटे और बड़े गलियों में सीएनडी वेस्ट से बनी टाइल्स का भी इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे सड़कों का निर्माण होगा। यह कदम शहर के विकास में एक महत्वपूर्ण योगदान साबित होगा और शहर के अन्य हिस्सों में भी सड़कों की स्थिति में सुधार होगा।

ये उत्पाद बनते हैं सीएनडी वेस्ट से

Advertisment

इस सीएंडडी वेस्ट प्लांट से बनने वाले उत्पादों में टाइल्स, गमले, ब्लॉक और बाउंड्री वॉल शामिल हैं। इनका उपयोग शहर में सार्वजनिक स्थानों, पार्कों और अन्य निर्माण कार्यों में किया जाएगा। नगर निगम द्वारा इस प्लांट में रोजाना निकलने वाले लगभग 100 क्विंटल मलबे का उपयोग उपयोगी प्रोडक्ट्स बनाने के लिए किया जा रहा है। इसमें ब्रिक टाइल्स और अन्य उपयोगी उत्पाद शामिल हैं।

शहर में बनाए गए हैं 8 कलेक्शन सेंटर

नगर निगम ने हर जोन में मलबा उठाने के लिए कलेक्शन सेंटर बनाए गए हैं। शहर से उठने वाला मलबा पहले कलेक्शन सेंटर में लाया जाता है। जहां से इसे मोहनलालगंज स्थित सीएंडडी वेस्ट प्लांट में भेज दिया जाता है। इस मलबे को उठाने के लिए 7459956211 पर संपर्क भी किया जा सकता हैं। इसके साथ ही टोल फ्री नंबर 1533 पर भी संपर्क कर सकते हैं। कलेक्शन सेंटर पर इन मलबों को कवर करके रखा जाता है जिससे पर्यावरण को कोई नुकसान नहीं हो।

Advertisment
Advertisment