Advertisment

विधानसभा बजट सत्र के दौरान बदली रहेगी हजरतगंज में यातायात व्यवस्था

लखनऊ में कल से विधासनभा बजट सत्र को लेकर यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। विधायकों और मंत्रियों का विधानसभा में आवागमन लगा रहेगा। ऐसे में हजरतगंज और आसपास डाइवर्जन व्यवस्था लागू होगी

author-image
Mohd. Arslan
traffic police

यातायात की प्रतीकात्मक तस्वीर Photograph: (Google )

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता

Advertisment

मंगलवार से शुरू हो रहे यूपी विधानसभा बजट सत्र से पहले सोमवार को पुलिस विभाग ने अहम बैठक की। इस बैठक में सुरक्षा व्यवस्था से लेकर यातायात व्यवस्था को लेकर रोड मैप तैयार किया गया।लखनऊ की यातायात पुलिस ने शहर वासियों के लिए बजट सत्र के दौरान हजरतगंज और आसपास के इलाकों में डाइवर्जन व्यवस्था को लागू करने का निर्णय लिया है।

विधासनभा सत्र की समाप्ति तक लागू रहेगी व्यवस्था

मंगलवार 18 फरवरी से विधानसभा सत्र समाप्ति तक यातायात/डायवर्जन व्यवस्था लागू रहेगी जिसमें बंदरियाबाग चौराहे से सामान्य यातायात राजभवन, डीएसओ चौराहा, हजरतगंज चौराहा, जीपीओ मोड़, विधानसभा की ओर नहीं जा सकेगे, बल्कि यह यातायात लालबत्ती चौराहा, कैण्ट या गोल्फ क्लब चौराहा, 1090 चौराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा। वहीं डीएसओ चौराहा से हजरतगंज, जीपीओ पार्क, विधानसभा मार्ग की ओर सामान्य यातायात नही जा सकेगे, बल्कि यह यातायात पार्क रोड, मेफेयर तिराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।

Advertisment

हजरतगंज की ओर नहीं जाएंगे वाहन 

यातायात पुलिस के अनुसार रॉयल होटल चौराहे से विधानसभा के सामने से हजरतगंज चौराहा की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगे, बल्कि यह यातायात कैसरबाग चौराहा, परिवर्तन चौक, सुभाष चौराहा, चिरैयाझील, या बर्लिंग्टन चौराहा, सदर ओवरब्रिज, कैण्ट होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा। वहीं संकल्प वाटिका पुल के नीचे तिराहे से महानगर की तरफ से आने वाले रोडवेज/सिटी बसें सिकन्दरबाग चौराहा, हजरतगंज चौराहा, विधानसभा की ओर नही आ सकेगे, बल्कि यह बसे बैकुण्ठ धाम, 1090 (गांधी सेतु) चौराहा, बन्दरियाबाग चौराहा, लालबत्ती चौराहा, कैण्ट होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेगा। इसी प्रकार केकेसी तिराहे से चारबाग की तरफ से आने वाले रोडवेज/सिटी बसें हुसैनगंज चौराहा, रॉयल होटल चौराहा, विधानसभा की ओर नही आ सकेगे, बल्कि यह बसे लोको चौराहा, कैण्ट या बर्लिग्टन चौराहा से कैसरबाग होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगे। 

रोडवेज बसों को आवागमन रहेगा वर्जित

Advertisment

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि गोमतीनगर की तरफ से आने वाले रोडवेज/सिटी बसें सिकन्दरबाग चौराहा, हजरतगंज चौराहा, विधानसभा की ओर नही जा सकेगे, बल्कि यह भी बैकुण्ठ धाम, संकल्प वाटिका ओवरब्रिज, चिरैयाझील तिराहा होकर कैसरबाग होते हुये तथा 1090 (गांधी सेतु) चौराहा, बन्दरियाबाग चौराहा, लालबत्ती चौराहा, कैण्ट होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेगे। वहीं सिकन्दरबाग चौराहे से हजरतगंज/विधानसभा की ओर जाने वाला सामान्य यातायात हजरतगंज चौराहा की तरफ नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात सिकन्दरबाग चौराहे से दैनिक जागरण चौराहा, बालू अड्डा, गॉधी सेतू (1090) चौराहा या चिरैयाझील होते हुऐ अपने गंतव्य को जा सकेगा।

Advertisment
Advertisment