Advertisment

लखनऊ के पार्थ आदयंत अपार्टमेंट में टैक्स वसूली के लिए रोड़ा बना RWA

लखनऊ नगर निगम इन दिनों टैक्स वसूली के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाए है। हालांकि अहिमामऊ स्थित पार्थ आदयंत अपार्टमेंट में RWA उसके इस काम में रोड़ा बना हुआ है।

author-image
Mohd. Arslan
Lucknow Municipal Corporation

लखनऊ नगर निगम

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता

Advertisment

नगर निगम जोन 4 के अहिमामऊ शहीद पथ स्थित पार्थ आदयंत अपार्टमेंट में नगर निगम के कैंप नहीं लगने दिया जा रहा है। स्थानीय RWA (रेसिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन) के पदाधिकारि ये कैंप नहीं लगने दे रहे हैं। यह कैंप नगर निगम द्वारा टैक्स वसूली और हाउस असेसमेंट के लिए लगाया जाता है, ताकि अपार्टमेंट के निवासियों से टैक्स लिया जा सके और उनके घरों का सही आकलन किया जा सके।

टैक्स जमा नहीं करने देने का आरोप

जोन 4 के जोनल अधिकारी संजय यादव ने बताया कि नगर निगम की टीम ने कई बार पार्थ आदयंत अपार्टमेंट में कैंप लगाने के लिए संपर्क करने की कोशिश की थी, लेकिन RWA पदाधिकारि इसको लेकर अवरोध उत्पन्न कर रहे हैं। नगर निगम द्वारा इस अपार्टमेंट के लोगों को सभी सुविधाएं दी जा रही हैं। स्थानीय निवासियों के बीच इस मुद्दे को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। RWA के पदाधिकारी अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों को टैक्स भी जमा नहीं करने दे रहे हैं। अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों को बिल भेजा जा चुका है।

Advertisment

नगर निगम के लिए चुनौती बना RWA

यह मुद्दा पार्थ आदयंत अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया है, क्योंकि उन्हें टैक्स जमा करने के लिए नगर निगम के कैम्प का इंतजार था। RWA के पदाधिकारियों का यह रवैया नगर निगम के लिए चुनौती बन गया है, क्योंकि इसके कारण अन्य अपार्टमेंट्स के मुकाबले यह क्षेत्र टैक्स वसूली में पीछे हो सकता है। हालांकि, नगर निगम का कहना है कि उन्हें नियमों का पालन करना होगा।

Advertisment
Advertisment