Advertisment

सहाराश्री की पत्नी सपना रॉय ने सहारा शहर से निकाला सामान, नगर निगम अफसरों से हुई नोंकझोक

गोमतीनगर स्थित 170 एकड़ में फैले सहारा शहर को लीज रद्द होने के बाद नगर निगम प्रशासन की ओर से कब्जे में लेने पर सहाराश्री की पत्नी सपना रॉय को अपने घर से निजी सामान निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।

author-image
Deepak Yadav
sahara city

सहाराश्री की पत्नी सपना रॉय ने सहारा शहर से निकाला सामान Photograph: (Google)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। गोमतीनगर स्थित 170 एकड़ में फैले सहारा शहर को लीज रद्द होने के बाद नगर निगम प्रशासन की ओर से कब्जे में लेने पर सहाराश्री की पत्नी सपना रॉय को अपने घर से निजी सामान निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। सिफारिश लगवाने और नगर निगम के अधिकारियों से नोकझोंक के बाद ही उन्हें इसकी अनुमति मिल पाई।

शपथ पत्र देने पर मिली अनुमति

सपना रॉय ने एक हफ्ते पहले नगर निगम प्रशासन से बच्चों की किताबें व अन्य सामान निकालने की गुहार लगाई थी। इस संबंध में जब वह निगम अधिकारियों के पास पहुंचीं, तो वे तैयार नहीं हुए। बाद में सिफारिश के सहारे और शपथ पत्र देने के बाद सामान निकालने की अनुमति मिल सकी।

अधिकारियों से हुई कहासुनी

सामान निकाले समय सपना रॉय और नगर निगम के अधिकारियों के बीच नोकझोंक व कहासुनी भी हुई। नगर निगम के संपत्ति प्रभारी रामेश्वर प्रसाद ने बताया कि शनिवार को सपना रॉय ने सहारा शहर से अपना निजी सामान बाहर निकला। इस दौरान निगम प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर उपस्थित रहे।

यह है पूरा मामला

नगर निगम प्रशासन ने अक्टूबर में सहारा शहर को अपने कब्जे में ले लिया था। वर्ष 1995 में इस जमीन को लीज पर दिया गया था, लेकिन लीज की शर्तों का पालन न करने के चलते लीज निरस्त कर दी गई थी। निगम ने तब वहां रहने वालों को अपने घरों से सामान निकालने की चेतावनी दी थी, लेकिन सपना रॉय ने उस वक्त सामान नहीं निकाला था।

Advertisment

Sahara City | Sapna Roy

यह भी पढ़ें- भारतीय यूथ बालिका हैंडबॉल टीम फाइनल में, वर्ल्ड चैंपियनशिप का टिकट दांव पर

यह भी पढ़ें- Sports News : खेल मैदान बनेंगे बच्चों की नई पाठशाला, लखनऊ स्कूल गेम्स 2 से 7 दिसंबर तक

यह भी पढ़ें: Sports News : ताइक्वांडो बेल्ट टेस्ट उत्तीर्ण खिलाड़ी सम्मानित, अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षकों ने बढ़ाया उत्साह

Advertisment
Sahara City
Advertisment
Advertisment