/young-bharat-news/media/media_files/2025/02/15/Ftwc9bzoWt7p9WPlp8pE.jpg)
मनीष जगन अग्रवाल Photograph: (Facebook )
लखनऊ में एक बड़ी खबर सामने आई है। समाजवादी पार्टी के सोशल मीडिया प्रभारी और व्यापार सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष जगन अग्रवाल को पुलिस ने हिरासत में लिया है। यह जानकारी समाजवादी पार्टी के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्स से दी गई है। मनीष जगन का नाम पहले भी कई विवादों में रहा है। हालांकि आधी रात कार्यवाही की इस सूचना से लखनऊ में पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच उथल पुथल मच गई है।
कुछ अनहोनी होने पर पुलिस को बताया ज़िम्मेदार
पार्टी के सोशल मीडिया हैंडल पर दी गई जानकारी के अनुसार, मनीष जगन ब्लड प्रेशर के मरीज हैं। साथ ही उनकी पत्नी के गर्भवती होने का भी जिक्र किया गया है। समाजवादी पार्टी ने एक पोस्ट में चेतावनी दी है कि अगर मनीष जगन या उनके परिवार के किसी सदस्य को कोई नुकसान पहुंचता है, तो इसके लिए लखनऊ पुलिस जिम्मेदार होगी।
कार्यकर्ताओं को आधी रात पहुंचने के निर्देश
इस घटना के बाद समाजवादी पार्टी कार्यालय की ओर से कार्यकर्ताओं को अलकनंदा पुलिस चौकी पहुंचकर धरना देने के निर्देश दिए गए हैं। पार्टी के सोशल मीडिया हैंडल्स ने लखनऊ पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आधी रात को पार्टी वर्कर्स को दिए गए निर्देश के बाद अब यह मामला तेजी से तूल पकड़ता नज़र आ रहा है।