Advertisment

लखनऊ : कुशीनगर में मस्जिद गिराएं जाने मामले की जांच करेगा सपा प्रतिनिधिमंडल

कुशीनगर में धार्मिक स्थल को गिराए जाने के बाद से माहौल गर्मा गया है। इस मामले में अब यूपी की मुख्य विपक्षी पार्टी, सपा ने अपने वरिष्ठ नेताओं के डेलिगेशन को भेजने का फैसला किया है

author-image
Mohd. Arslan
सपा

समाजवादी पार्टी की प्रतीकात्मक तस्वीर Photograph: (Internet )

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता

Advertisment

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल कल कुशीनगर का दौरा करेगा। दल हाटा स्थित मदनी मस्जिद को गिराए जाने के मामले की जांच करेगा। मस्जिद पर बुलडोजर चलाए जाने की प्रतिनिधिमंडल जानकारी लेगा और इस मामले में गिरफ्तार किए गए मुस्लिम युवकों के परिवारों से भी मुलाकात करेगा। वापस लखनऊ आकर पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट पार्टी अध्यक्ष को सौंपी जाएगी।

16 सदस्यीय डेलिगेशन होगा रवाना

कुशीनगर में धर्म विशेष के धार्मिक स्थल को गिराए जाने का मामला अब गर्मा गया है। उत्तर प्रदेश की मुख्य विपक्षी पार्टी अब इस मामले को अपने हाथों में लेकर पड़ताल करने वाली है। मंगलवार को सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर 16 सदस्यीय डेलिगेशन कुशीनगर जायेगा। इस डेलिगेशन में कई पूर्व मंत्री से लेकर पूर्व सांसद और पूर्व एमएलसी भी शामिल है। पार्टी द्वारा जारी कार्यालय ज्ञाप में कहा गया है कि जनपद कुशीनगर के हाटा कस्बे में बनी मदनी मस्जिद को बिना किसी कारण के बुल्डोजर से ध्वस्त कर दिया गया और हाजी हामिद सहित सात युवाओं पर गम्भीर धाराओं में मुकद्‌द्मा पंजीकृत किया गया है। जिसकी जानकारी और पीड़ित परिवार से मिलने के लिए प्रतिनिधि मण्डल हाटा जनपद कुशीनगर पहुंचेगा। 

Advertisment

प्रतिनिधि मण्डल में यह सदस्य रहेंगे मौजूद

1. माता प्रसाद पाण्डेय - नेता प्रतिपक्ष विधान सभा, उ०प्र०

 

Advertisment

2. ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी पूर्व मंत्री, उ०प्र० सरकार

 

3.राधेश्याम सिंह- पूर्व मंत्री, उ०प्र० सरकार

Advertisment

 

4. बालेश्वर यादव- पूर्व सांसद

 

5. अजय प्रताप सिंह उर्फ पिन्टू सैंथवार-पूर्व लोकसभा प्रत्याशी, कुशीनगर

 

6. शुकुरुल्लाह अंसारी- जिलाध्यक्ष, समाजवादी पार्टी कुशीनगर

 

7.डॉ० पूर्णमासी देहाती- प्रदेश अध्यक्ष, समाजवादी अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ, उ०प्र०

 

8. राम अवध यादव- पूर्व एम०एल०सी०

 

9. राजेश प्रताप राव उर्फ बन्टी भैया- पूर्व विधान सभा प्रत्याशी. कुशीनगर

 

10. विक्रमा यादव- पूर्व विधान सभा प्रत्याशी, पडरौना

 

11.डॉ० उदय नारायण- पूर्व विधान सभा प्रत्याशी, तमकुहीराज

 

12. इलियास अंसारी- पूर्व जिलाध्यक्ष, समाजवादी पार्टी, कुशीनगर

 

13. जफर अमीन 'डक्कू' - पूर्व महानगर अध्यक्ष, समाजवादी पार्टी, गोरखपुर

 

14. बृजेश कुमार गौतम- जिलाध्यक्ष, समाजवादी पार्टी गोरखपुर

 

15. शब्बीर कुरैशी- महानगर अध्यक्ष, समाजवादी पार्टी गोरखपुर

 

16. सचिन्द्र यादव- अध्यक्ष, विधान सभा क्षेत्र हाटा, कुशीनगर

Advertisment
Advertisment