Advertisment

शकुंतला मिश्रा विश्वविद्यालय : अश्वनी दुबे बने कला संकायाध्यक्ष, मल्लिका सक्सेना को इतिहास विभाग की जिम्मेदारी

शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में प्रशासनिक बदलाव के तहत प्रो. अश्वनी कुमार दुबे को कला, मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान संकाय का अधिष्ठाता और डॉ. मल्लिका सक्सेना को इतिहास एवं पुरातत्व विभाग का विभागाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

author-image
Abhishek Mishra
Shakuntala Mishra University

डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में प्रशासनिक पुनर्गठन के तहत दो वरिष्ठ शिक्षकों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। राजनीतिशास्त्र एवं लोक प्रशासन विभाग के प्रोफेसर अश्वनी कुमार दुबे को कला, मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान संकाय का अधिष्ठाता नियुक्त किया गया है।

तीन वर्षों का कार्यकाल

प्रो. अश्वनी कुमार दुबे को यह जिम्मेदारी तीन वर्ष की अवधि के लिए सौंपी गई है। इससे पहले यह पद प्रो. अवनीश चंद्र मिश्रा के पास था, जो 30 जून को सेवानिवृत्त हो गए। उनके स्थान पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह नियुक्ति की है।

डॉ. सक्सेना को इतिहास विभाग की कमान 

इसके साथ ही इतिहास एवं पुरातत्व विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. मल्लिका सक्सेना को विभागाध्यक्ष बनाया गया है। उनका कार्यकाल भी तीन वर्षों के लिए निर्धारित किया गया है।

कुलसचिव ने जारी किया आदेश

दोनों नियुक्तियों से संबंधित आदेशों को डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य संजय सिंह की स्वीकृति के बाद कुलसचिव रोहित सिंह की ओर से विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया। इन नई नियुक्तियों से पुनर्वास विश्वविद्यालय के शैक्षणिक और प्रशासनिक नेतृत्व को और मजबूती मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही, संबंधित संकायों में गुणवत्तापूर्ण कार्यप्रणाली को भी बढ़ावा मिलेगा।

Advertisment
Advertisment
Advertisment