Advertisment

Lucknow crime : भाभी ने ननद पर चाकू से बोला हमला, अस्तपाल में उपचार के दौरान मौत

लखनऊ के महानगर क्षेत्र में गुरुवार को ननद और भाभी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया है। मामला इतना बढ़ गया कि भाभी ने ननद पर चाकू से हमला कर दिया। जिसमें ननद गंभीर रूप से घायल हो गई।

author-image
Abhishek Mishra
एडिट
Lucknow crime

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता

Advertisment

राजधानी के महानगर क्षेत्र में गुरुवार को ननद और भाभी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया है। मामला इतना बढ़ गया कि भाभी ने ननद पर चाकू से हमला कर दिया। जिसमें ननद गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन फानन में परिजन अस्पताल लेकर भागे। जहां पर उपचार के दौरान ननद की मौत हो गई। पुलिस को इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। 

पंद्रह साल से मायके में रह रही थी वंदना  

जानकारी के लिए बता दें कि ननद वंदना 15 वर्षों से मायके में रह रही थी। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। फिलहाल पुलिस की छानबीन में गुस्से में खुद को चाकू मारने की बात सामने आ रही है। यह पूरा मामला महानगर जीआईसी कंपाउंड के पास का है। बताया जा रहा है कि गुरुवार को दीपा और उसकी ननद वंदना में विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई की दीपा ने ननद को चाकू मार दिया। शोर और चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग दौड़ तो देखा वंदना खून से लतपथ पड़ी हुई थी। 

Advertisment

पुलिस भाभी को हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ 

आसपास के लोग घायल वंदना को लेकर अस्पताल भागे। जहां उपचार के दौरान वंदना ने दम तोड़ दिया। पुलिस का कहना है कि दोनों में अक्सर विवाद होता रहता था। मृतका की शादी नाका गणेशगंज निवासी के साथ हुई थी। पति से विवाद के कारण मायके में आकर रह रही थी। परिजनों की तरफ से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। फिर भी पुलिस दीपा को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Advertisment
Advertisment