लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी भले ही दो वर्ष का समय बचा हो लेकिन सियासी पार्टियां अपने विस्तार में जुट गई है। प्रदेश की मुख्य विपक्षी पार्टी सपा भी अपने कुनबे को बढ़ाने में लग गई है। सपा नेत्री पूजा शुक्ला ने भाजपा समर्थकों को पार्टी की सदस्यता दिलाई और विधानसभा चुनाव में पार्टी को मज़बूत करने का संकल्प दिलाया।
अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया
पार्टी की ओर से सदस्यता कार्यक्रम में कहा गया कि समाजवादी पार्टी की नीतियों और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व पर आस्था जताते हुए आज बड़ी संख्या में लखनऊ के भाजपा समर्थकों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। महिलाओं ने उत्तर विधानसभा की प्रत्याशी पूजा शुक्ला के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सपा ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को मजबूती देने और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का सभी ने संकल्प लिया है। समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने सभी को समाजवादी पार्टी में शामिल करते हुए उम्मीद जताई कि इन नए साथियों के आने से समाजवादी पार्टी को मजबूती मिलेगी।
दो दर्जन से अधिक लोगों ने ली पार्टी की सदस्यता
सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने कहा कि पीडीए पर्चा की चर्चा घर-घर, गांव-गांव करते हुए इसका संदेश पहुंचाया जाना चाहिए। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष फाकिर सिद्दीकी, प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा शकील नदवी और वरिष्ठ समाजवादी नेता देवी बख्श सिंह भी मौजूद रहे। समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में ममता त्रिपाठी, गुड़िया सिंह, राम विलास शर्मा, मोहम्मद नासिर, तारा श्रीवास्तव, पूनम जायसवाल, दलजीत कौर, अवनीश अवस्थी, अखिलेश अवस्थी, सुनीता सिंह, शिवानी, पिहू त्रिपाठी, सूरज कश्यप, पप्पू, हारून, आशा मौर्या, जितेन्द्र मौर्या, अभिषेक मिश्रा, सविता यादव, उदय यादव, रीना शुक्ला, अनीता शुक्ला, सरोज यादव, गुड़िया शुक्ला, आशा द्विवेदी, सूरज कश्यप, शिवेन्द्र मिश्रा, शैलेन्द्र मिश्रा, इशरत जहां, प्रियंका बाजपेई, पुष्पेन्द्र शुक्ला, रूपेन्द्र उपाध्याय, मुन्नी लाल यादव, शिवशंकर आनन्द, रजनीश कुमार सुधीर कश्यप, प्रेमचन्द्र यादव, आमिर गाजी प्रमुख रूप से शामिल रहे।