Advertisment

अखिलेश यादव पर अमर्यादित टिप्पणी को लेकर सपा ने भेजा ब्रजेश पाठक को मानहानि का नोटिस

समाजवादी पार्टी और ब्रजेश पाठक के बीच बढ़ी रार। सपा अधिवक्ता सभा ने उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को भेजा मानहानि का नोटिस। अखिलेश पर टिप्पणी के बाद बढ़ा मामला।

author-image
Mohd. Arslan
Samajwadi Party

समाजावादी पार्टी Photograph: (YBN)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता

उत्तर प्रदेश में सियासत अब मुद्दों से निकलकर परिवार और DNA तक पहुंच गई है। समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी में सियासी लड़ाई निजी होती हुई दिखाई दे रही है। भाजपाइयों का सपा पर जुबानी हमला जारी है तो वहीं समाजवादी पार्टी का सोशल मीडिया हैंडल ने भी अमर्यादित टिप्पणी कर हंगामा खड़ा कर दिया है। 

अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भेजा नोटिस

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को समाजवादी पार्टी ने मानहानि का नोटिस भेज, लड़ाई को और आगे खींचने का मन बना लिया है। समाजवादी पार्टी अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण कन्हैया पाल ने मंगलवार को उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को चार पन्नों का मानहानि का नोटिस भेजा है। सपा द्वारा यह नोटिस अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बारे में की गई ब्रजेश पाठक की टिप्पणी के खिलाफ भेजा है।

सपा के हैंडल से की गई अभद्र टिप्पणी

समाजवादी पार्टी के मीडिया सेल पेज से बीते दिनों एक टिप्पणी ने हंगामा खड़ा कर दिया। दरअसल इस पोस्ट में ब्रजेश पाठक पर हमला बोलते हुए मीडिया सेल ने उनके परिवार पर निजी टिप्पणी की। जिसके बाद भाजपाइयों ने लखनऊ के कई थानों में शिकायत दर्ज कराई। यहां तक कि अखिलेश यादव का पुतला दहन कर भाजपाइयों ने अपना रोष व्यक्त किया। 

Advertisment
Advertisment