Advertisment

Delhi CM के बयान पर भड़कीं सपा महिला नेता, Lucknow में प्रदर्शन के बाद 6 नामजद समेत 25 पर FIR

दिल्ली की मुख्यमंत्री के विवादित बयान के खिलाफ लखनऊ में सपा महिला नेताओं के प्रदर्शन पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छह नामजद समेत 25 अज्ञात महिला कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

author-image
Shishir Patel
एडिट
photo

प्रदर्शन करने वाली महिलाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज।

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता

Advertisment

समाजवादी पार्टी की महिला नेताओं द्वारा दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के विवादित बयान के खिलाफ लखनऊ में किए गए प्रदर्शन पर पुलिस ने सख्ती दिखाई है। हजरतगंज थाने में सपा महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह सहित छह नामजद और 25 अज्ञात महिला कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

सपा प्रमुख को टोटी चोर करने पर भड़के कार्यकर्ता 

पार्टी नेताओं ने मंगलवार को राजधानी लखनऊ के जीपीओ पर धरना प्रदर्शन कर दिल्ली की मुख्यमंत्री के उस बयान का विरोध किया, जिसमें उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को "टोटी चोर" कहकर संबोधित किया था। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि यह बयान न केवल अपमानजनक है, बल्कि जाति और वर्ग विशेष के प्रति घृणा फैलाने वाला भी है।

Advertisment

पुलिस ने इसे निषेधाज्ञा का उल्लंघन मानते हुए एफआईआर दर्ज की

धरना प्रदर्शन के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने जुलूस की शक्ल में सपा कार्यालय की ओर कूच किया, लेकिन राजभवन के गेट नंबर 2 पर अचानक बैठकर नारेबाज़ी और धरना शुरू कर दिया। पुलिस ने इसे निषेधाज्ञा का उल्लंघन मानते हुए एफआईआर दर्ज की है।एफआईआर में जिन नामों का उल्लेख है, उनमें किन्नर पायल, सुमैया राणा, बीना रावत, सुमन यादव, वंदना चतुर्वेदी और जूही सिंह शामिल हैं।

वीडियो फुटेज और साक्ष्यों के आधार पर आगे और होगी कार्रवाई 

Advertisment

जूही सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा, “हमारा प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक अधिकारों के तहत था। दिल्ली की मुख्यमंत्री को अपने बयान के लिए सार्वजनिक माफ़ी मांगनी चाहिए।” उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी इस मुद्दे पर प्रदेशव्यापी आंदोलन जारी रखेगी।हजरतगंज पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई वीडियो फुटेज और साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी। यह प्रदर्शन बिना अनुमति के किया गया और शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश की गई।

Advertisment
Advertisment