Advertisment

Lucknow News : महाशिवरात्रि पर मंदिरों के आसपास विशेष व्यवस्था, नगर आयुक्त ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

महाशिवरात्रि पर लखनऊ में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने अधिकारियों को साफ-सफाई, पेयजल आपूर्ति, सड़क मरम्मत और प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।

author-image
Abhishek Mishra
Lucknow Municipal Corporation

लखनऊ नगर निगम

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता

महाशिवरात्रि पर लखनऊ में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नगर प्रशासन ने मंदिरों के आसपास विशेष व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए हैं। नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने अधिकारियों को साफ-सफाई, पेयजल आपूर्ति, सड़क मरम्मत और प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा, अतिक्रमण हटाने और आवारा पशुओं की समस्या पर भी सख्त कदम उठाने के आदेश दिए गए हैं।

प्रमुख मंदिरों के लिए सफाई अभियान

नगर निगम के जोनल अधिकारी और सेनेटरी अधिकारियों को मनकामेश्वर मंदिर, बुद्धेश्वर मंदिर, कोनेश्वर मंदिर समेत अन्य प्रमुख मंदिरों के आसपास सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए चूना छिड़काव और कूड़ा निष्पादन की विशेष व्यवस्था करने को कहा गया है।

Advertisment

सड़क मरम्मत और पेयजल आपूर्ति पर जोर

अभियंत्रण विभाग को सड़कों की मरम्मत और पैच वर्क को समय से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, महाप्रबंधक (जलकल) को मंदिरों के आसपास पर्याप्त पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने और सीवर की सफाई कराने के आदेश दिए गए हैं।

अतिक्रमण हटाने और आवारा पशुओं पर सख्ती

Advertisment

पशु कल्याण अधिकारी को कैटल कैचिंग दस्ते को सक्रिय रखने और मंदिरों के आसपास आवारा पशुओं की मौजूदगी रोकने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही, जोनल अधिकारियों को अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। अपर नगर आयुक्त को इन व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने को कहा गया है।

श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधाएं

नगर आयुक्त ने कहा कि सभी तैयारियां समय पर पूरी की जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। नगर निगम की टीमें लगातार निगरानी करेंगी और महाशिवरात्रि के दिन विशेष व्यवस्थाएं लागू की जाएंगी।

Advertisment
Advertisment