Advertisment

Lucknow Accident News : तेज रफ्तार बाइक की कार से जोरदार टक्कर, कई फीट हवा में उछला चालक, देखें वीडियो

इंदिरा नगर में कार और बाइक में टक्कर हो गई। तेज रफ्तार बाइक सवार युवक कार से टकराते ही हवा में उछलकर नीचे गिर गया। घटना का रोंगटे खड़े करने वाला सीसीटीवी वीडियो सामने आया है।

author-image
Deepak Yadav
एडिट
indira nagar accident

Accident In Indira Nagar Photograph: (Social Media)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता

Advertisment

राजधानी के इंदिरा नगर इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां कार और बाइक में टक्कर हो गई। तेज रफ्तार बाइक सवार युवक कार से टकराते ही हवा में उछलकर नीचे गिर गया। जिससे उसे काफी गंभीर चोट आई। घटना का रोंगटे खड़े करने वाला सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। जोकि अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

हेलमेट नहीं पहने था बाइक चालक

जानकारी के मुताबिक, सेक्टर 12/230 इंदिरानगर निवासी अभिजीत श्रीवास्तव रैपिडो चलाता है। बुधवार को काम पर जा रहा था। तभी सेक्टर-13 के पास दोपहर करीब 12:30 बजे उसकी टक्कर स्विफट डिजायर कार से हो गई। उसने हेलमेट नहीं लगाया था। जिसकी वजह से अभिजीत को गंभीर चोटें आई हैं। उसे स्थानीय लोगों की मदद से राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। 

Advertisment

हवा में उछला रेपीडो बाइक चालक

Advertisment

मामले का एक सीसीटीवी सामने आया है। जिसमें स्विफ्ट डिजायर कार गली से मुड़ती दिख रही है। तभी युवक तेज रफ्तार बाइक से आता सामने से टकरा जाता है। जिसकी वजह से उछलकर कार के पीछे जा गिरा। कुछ देर बेहोश रहने के बाद आसपास के लोगों ने उसे उठाकर अस्पताल पहुंचाया।

Advertisment
Advertisment