Advertisment

स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप : लखनऊ के खिलाड़ियों का धमाल, दूसरे दिन झटके सात स्वर्ण

Sports News : सब जूनियर बालक (अंडर 32 किग्रा) में गाजीपुर के यश प्रजापति ने स्वर्ण, लखनऊ के कुशाग्र पाण्डेय ने रजत एवं  गोण्डा के समर्थ व लखनऊ के देवस्य ने कांस्य पदक जीते।

author-image
Deepak Yadav
एडिट
ओपन स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2025

लखनऊ के खिलाड़ियों ने झटके सात स्वर्ण Photograph: (YBN)

  • दूसरे दिन साई लखनऊ व गाजीपुर ने भी जीते 3-3 स्वर्ण

लखनऊ वाईबीएन संवाददाता। लखनऊ की आर्या, उर्वशी, श्वेता सिंह, चैतन्य शिखर, अंशिका मौर्या व मानव ने पांचवीं भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी ओपन स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2025 के दूसरे दिन स्वर्णिम सफलता हासिल की। केडी सिंह बाबू स्टेडियम स्थित भारत रत्न श्री अटल बिहारी बाजपेयी बहुउद्देश्यीय हॉल में चैंपियनशिप के दूसरे दिन साई लखनऊ की शिवा, निधि व मधु ने भी स्वर्ण पदक जीते। जबकि गाजीपुर के खाते में भी तीन स्वर्ण आए। वाराणसी व लखीमपुर को 2-2 स्वर्ण मिले। चैंपियनशिप में आज लखनऊ ने 7 स्वर्ण, 10 रजत, 7 कांस्य पदक जीते और अब तक कुल 11 स्वर्ण, 15 रजत व 13 कांस्य पदक अपने नाम कर चुके है।

दूसरे दिन हुई स्पर्धाओं में सब जूनियर बालक (अंडर 32 किग्रा) में गाजीपुर के यश प्रजापति ने स्वर्ण, लखनऊ के कुशाग्र पाण्डेय ने रजत एवं  गोण्डा के समर्थ व लखनऊ के देवस्य ने कांस्य पदक जीते। कैडेट बालक (अंडर 168 सेमी.) में गाजीपुर के आकाश कुमार ने स्वर्ण, बरेली के जय गुप्ता ने रजत एवं गोण्डा के अमन कुमार व गोरखपुर के अभिनव ने कांस्य पदक जीता।

WhatsApp Image 2025-05-17 at 6.41.39 PM (3)

लखनऊ की आर्या ने जीता  स्वर्ण

सब जूनियर बालिका (अंडर 29 किग्रा) में लखनऊ की आर्या ने स्वर्ण, लखनऊ की आशना ने रजत एवं अलीगढ़ की तेजस्वी यादव व लखनऊ  की आराध्या वर्मा ने कांस्य पदक जीता।कैडेट बालिका (अंडर 164 सेमी.) में कानपुर की एंजल सचान ने स्वर्ण, बरेली की अंशिका पटेल ने रजत एवं लखनऊ की आरना कुमारी व अग्रिमा ने कांस्य पदक जीते।

अंडर 80 किग्रा में लखनऊ के शिवा सिंह ने मारी बाजी

Advertisment

सीनियर पुरुष (अंडर 80 किग्रा) में साई लखनऊ के शिवा सिंह ने स्वर्ण, लखनऊ के अर्चित अवस्थी ने रजत एवं मुरादाबाद के जीत सिंह ने कांस्य पदक जीते। सीनियर पुरुष (अंडर 87 किग्रा) में वाराणसी के दीपांशु सिंह ने स्वर्ण व मुरादाबाद के अभिषेक चौहान ने रजत पदक जीते। सीनियर महिला (अंडर 73 किग्रा) में साई लखनऊ की निधि ने स्वर्ण, अयोध्या की पूजा यादव ने रजत एवं लखनऊ की सिमरन कनौजिया ने कांस्य पदक जीते।

WhatsApp Image 2025-05-17 at 6.41.39 PM (3)

अंडर 67 किग्रा में लखनऊ की मधु सिंह ने जीता सोना

सीनियर महिला (अंडर 67 किग्रा) में साई लखनऊ की मधु सिंह ने स्वर्ण, लखनऊ की गार्गी ने रजत एवं आगरा की भूमि गुप्ता ने कांस्य पदक जीते। कैडेट बालक (अंडर 160 सेमी.) में वाराणसी के आर्यन यादव ने स्वर्ण, लखनऊ के अविरल सिंह ने रजत एवं गोण्डा के प्रांजल पाण्डेय व लखनऊ के अणर्व पठानिया ने कांस्य पदक जीते।

अंडर 32 किग्रा में उर्वशी को स्वर्णिम सफलता

Advertisment

सब जूनियर बालिका (अंडर 32 किग्रा) में लखनऊ की उर्वशी ने स्वर्ण एवं समीक्षा गौतम ने रजत एवं बागपत की वंदिता राय व गोरखपुर की अंशिका मौर्या ने कांस्य पदक जीते। सब जूनियर बालिका (अंडर 35 किग्रा) में लखनऊ की श्वेता सिंह ने स्वर्ण, आराध्या वर्मा ने रजत एवं लखनऊ की विष्नी मिश्रा व सीतापुर की आराध्या शुक्ला ने कांस्य पदक जीते।

Wh

अंडर 38 किग्रा में गाजीपुर की नव्या यादव ने जीता स्वर्ण

सब जूनियर बालिका  (अंडर 38 किग्रा) में गाजीपुर की नव्या यादव ने स्वर्ण, सीतापुर की सन्विका मिश्रा ने रजत एवं  सीतापुर की अनिका सिंह व अम्बेडकरनगर की दर्पण माथुर ने कांस्य पदक जीते। कैडेट बालक (180 सेमी.से अधिक) में लखनऊ के चैतन्य शिखर ने स्वर्ण और कैडेट बालिका (अंडर 176 सेमी.) में लखनऊ की अंशिका मौर्या ने स्वर्ण पदक जीते।

अंडर 172 सेमी  मेंगोरखपुर की अमृता यादव चमकीं

Advertisment

कैडेट बालिका (अंडर 172 सेमी.) में गोरखपुर की अमृता यादव ने स्वर्ण,  लखनऊ की सिद्धिक्षा चतुर्वेदी ने रजत एवं लखीमपुर के ओंकार भारद्वाज ने कांस्य पदक जीते। कैडेट बालक (अंडर 176 सेमी.) में लखनऊ के मानव ने स्वर्ण व सूर्यांश सिंह ने रजत एवं झांसी के आयुष्मान व अयोध्या के दिव्यांश ने कांस्य पदक जीते। सीनियर मिक्स पेयर पूमसे में लखीमपुर ने स्वर्ण व लखनऊ ने रजत पदक जीते। सीनियर महिला ग्रुप  पूमसे में लखीमपुर व सब जूनियर बालिका ग्रुप पूमसे में लखनऊ ने स्वर्ण पदक जीता।

Wh

Advertisment
Advertisment