Advertisment

Lucknow Weather Forecast : तेज धूप ने बढ़ाई गर्मी, बढ़ेगा पारा, पश्चिमी हवाओं ने बदला मौसम का मिजाज

पूर्वी हवाओं की वजह से कुछ समय के लिए गर्मी से राहत जरूर मिली थी, लेकिन अब पश्चिमी हवाएं सक्रिय हो गई हैं। इसके चलते मौसम शुष्क रहेगा और तेज धूप परेशान कर सकती है।

author-image
Abhishek Mishra
Strong sunlight increased the heat in Lucknow

लखनऊ में तेज धूप ने बढ़ाई गर्मी

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता

Advertisment

राजधानी लखनऊ में सोमवार सुबह से ही चटक धूप ने लोगों को तेज गर्मी का एहसास कराया। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि दिनभर आसमान साफ रहेगा और पारा 39 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। बीती रात न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पिछले कुछ दिनों से चल रही पूर्वी हवाओं की वजह से प्रदेश में मौसम कुछ हद तक सुहावना बना हुआ था, लेकिन अब पश्चिमी हवाओं ने दस्तक दे दी है, जिससे गर्मी का असर एक बार फिर तेज हो गया है। पूरे उत्तर प्रदेश में अब तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।

लू और गर्म रातों का बढ़ेगा असर

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले तीन दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में लगभग 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। इसके चलते कई क्षेत्रों में लू चलने की संभावना है। साथ ही, गर्म रातों (वार्म नाइट) की स्थिति भी देखने को मिलेगी, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

Advertisment

अब सूखा और गर्म रहेगा मौसम

पूर्वी हवाओं की वजह से कुछ समय के लिए गर्मी से राहत जरूर मिली थी, लेकिन अब पश्चिमी हवाएं सक्रिय हो गई हैं। इसके चलते मौसम शुष्क रहेगा और तेज धूप परेशान कर सकती है। दिन के समय लपटों जैसी गर्म हवा लोगों को परेशान कर सकती है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है। ऐसे में लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी गई है।

रविवार की रात रही बेहद गर्म

Advertisment

रविवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक रहा। आर्द्रता की बात करें तो अधिकतम आर्द्रता 71 फीसदी और न्यूनतम 37 फीसदी रही। सुबह कुछ देर तक मौसम ठंडा महसूस हुआ, लेकिन शाम होते-होते गर्म हवाओं के कारण तापमान में बढ़ोतरी हो गई।

Advertisment
Advertisment