Advertisment

महापौर सुषमा खर्कवाल बनीं AICM की महासचिव, लखनऊ नगर निगम के कार्यों का देशभर में बजा डंका

AICM की ओर से खर्कवाल की कार्यकुशलता, निष्ठा और नेतृत्व क्षमता की सराहना करते हुए कहा गया है कि संगठन को उन पर पूरा भरोसा है। खर्कवाल अपने कर्तव्यों का निर्वहन उच्चतम स्तर की व्यावसायिकता और जिम्मेदारी के साथ करेंगी।

author-image
Deepak Yadav
एडिट
sushma kharkwal AICM

लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल बनीं AICM की महासचिव Photograph: (Social Media)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

लखनऊ वाईबीएन संवाददाता। नगर निगम लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल (Sushma Kharkwal) को देशभर के महापौरों के संगठन ‘ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ मेयर्स’ (AICM) का महासचिव (General Secretary) नियुक्त किया गया है। एआईसीएम की ओर से खर्कवाल की कार्यकुशलता, निष्ठा और नेतृत्व क्षमता की सराहना करते हुए कहा गया है कि संगठन को उन पर पूरा भरोसा है। खर्कवाल अपने कर्तव्यों का निर्वहन उच्चतम स्तर की व्यावसायिकता और जिम्मेदारी के साथ करेंगी। 

लखनऊ को मिला राष्ट्रीय गौरव

एआईसीएम के सचिव ने सुषमा खर्कवाल का संगठन में स्वागत करते हुए उनके बहुमूल्य योगदान की अपेक्षा जताई है। महापौर खर्कवाल की यह नियुक्ति लखनऊ शहर के लिए गौरव की बात है। इससे न केवल नगर निगम के कार्यों को राष्ट्रीय मंच पर पहचान मिली है। बल्कि नगर प्रशासन में महिला नेतृत्व की भूमिका को भी मजबूती मिली है।

नई जिम्मेदारी निभाने का संकल्प

महासचिव पद पर नियुक्ति के बाद सुषमा खर्कवाल ने कहा कि यह मेरे लिए सम्मान की बात है। मुझे जिस विश्वास और जिम्मेदारी के साथ यह पद सौंपा गया है, मैं उस पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करूंगी। यह लखनऊ के नागरिकों की जीत है, जिनके विश्वास और सहयोग से मैं यहां तक पहुंची हूं।

महापौरों के लिए राष्ट्रीय संगठन

ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ मेयर्स एक पंजीकृत संगठन है। जो देशभर के महापौरों को एक साझा मंच प्रदान करता है। यह संगठन नगरीय विकास, शहरी प्रशासन, नीति-निर्माण और नगर निगमों के बीच सहयोग को बढ़ावा देने के लिए कार्य करता है। खर्कवाल की नियुक्ति से न केवल लखनऊ, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान मिली है। 

Advertisment
Advertisment