Advertisment

ताइक्वांडो चैंपियनशिप : सक्षम, दृष्टि, रितिका, आयुषी, अभि, वंशिका ने जीते स्वर्ण पदक

up स्टेट कैडेट व जूनियर ताइक्वांडो चैंपियनशिप के पहले दिन आगरा के सक्षम खंडेलवाल, दृष्टि दुबे व रितिका चौधरी, जौनपुर की आयुषी मौर्या व अभि कुशवाहा, कानपुर की वंशिका सिंह, गाजियाबाद की आकृति व आराध्या उपाध्याय, अलीगढ़ की दीपिका ने स्वर्ण पदक जीते।

author-image
Deepak Yadav
ताइक्वांडो चैंपियनशिप

ताइक्वांडो चैंपियनशिप Photograph: (YBN)

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

लखनऊ वाईबीएन संवाददाता। उत्तर प्रदेश स्टेट कैडेट व जूनियर ताइक्वांडो चैंपियनशिप के पहले दिन आगरा के सक्षम खंडेलवाल, दृष्टि दुबे व रितिका चौधरी, जौनपुर की आयुषी मौर्या व अभि कुशवाहा, कानपुर की वंशिका सिंह, गाजियाबाद की आकृति व आराध्या उपाध्याय, अलीगढ़ की दीपिका ने स्वर्ण पदक जीते। इसी के साथ विशेष प्रदर्शन में आगरा के सक्षम खंडेलवाल ने कैडेट व्यक्तिगत एवं युगल वर्ग में स्वर्ण व रजत, आगरा की दृष्टि दुबे ने कैडेट महिला व्यक्तिगत व टीम वर्ग में स्वर्ण, कैडेट युगल वर्ग में जौनपुर की आयुषी मौर्य व अभि कुशवाहा ने युगल वर्ग में स्वर्ण, कैडेट महिला टीम वर्ग में आगरा की एप्सा देव व आराध्या वर्मा ने स्वर्ण पदक जीते।

Advertisment

गोमतीनगर स्थित मॉडर्न एकेडमी के एसएनआई सेंटर फॉर स्पोर्ट्स एक्सीलेंस में चैंपियनशिप का उद्घाटन मुख्य अतिथि आरसी वर्मा (सदस्य, यूपी ताइक्वांडो) व विशिष्ट अतिथि  सुनील तुली (मॉडर्न अकादमी ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस) ने किया। इस अवसर पर यूपी ताइक्वांडो एसोसिएशन के महासचिव एवं इंडिया ताइक्वांडो के कोषाध्यक्ष डॉ. रजत आदित्य दीक्षित व एसएनआई सेंटर फॉर स्पोर्ट्स एक्सीलेंस के निदेशक डॉ. आनंद किशोर पांडेय भी विशेष रूप से मौजूद रहे। इस प्रतियोगिता के माध्यम से देहरादून में होने वाली आगामी राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए यूपी टीम का चयन किया जाएगा।

प्रतियोगिता के परिणाम :

कैडेट पुरुष व्यक्तिगत पूमसे 

Advertisment

स्वर्ण : सक्षम खंडेलवाल (आगरा), रजत : कार्तिक कुमार (बरेली), कांस्य : कार्तिक तिवारी (अलीगढ़) व अथर्व अग्रवाल (बरेली)।

कैडेट महिला व्यक्तिगत पूमसे

स्वर्ण : दृष्टि दुबे (आगरा), रजत : एप्सा देव (आगरा), कांस्य : इति अग्रवाल (अलीगढ़) व परी सहगल (लखनऊ)।

Advertisment

कैडेट युगल पूमसे 

स्वर्ण : आयुषी मौर्य व अभि कुशवाहा (जौनपुर), रजत  : सक्षम खंडेलवाल व आराध्या वर्मा, कांस्य : कार्तिक तिवारी व श्रद्धांजलि नाइक, श्रद्धा यादव  व अथर्व अग्रवाल (बरेली)

कैडेट महिला टीम वर्ग

Advertisment

स्वर्ण : आगरा, रजत : अलीगढ़

Advertisment
Advertisment