Advertisment

लखनऊ की मस्जिदों में तरावीह की नमाज़ का टाइम टेबल जारी

लखनऊ की मस्जिदों में तरावीह की नमाज़ का टाइम टेबल जारी हो गया। शहर की प्रमुख मस्जिदें और उनमें पढ़ें जाने वाले पारो की संख्या भी जारी हो गई है।

author-image
Mohd. Arslan
एडिट
नमाज़

नमाज़ अदा करते मुसलमान Photograph: (YBN)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता

Advertisment

मुसलमानों के पवित्र महीने रमज़ान के चांद के दीदार होते ही मस्जिदों और इबादतगाहों में तरावीह की विशेष नमाज़ शुरू हो जाती है। बड़ी संख्या में मुसलमान इस नमाज़ को अदा करने पहुंचते है। लखनऊ की प्रमुख मस्जिदों में तरावीह का समय और पारे की संख्या जारी हो गई है।

इस समय होगी मस्जिदों में तरावीह की नमाज़

लखनऊ की प्रमुख जामा मस्जिद ईदगाह में रात 8 बजे जमात होगी। यहां पांच पारे एक दिन में पढ़े जाएंगे। एशिया का प्रसिद्ध इस्लामिक शिक्षण संस्थान दारुल उलूम नदवा में रात 8.15 बजे सवा पारा पढ़ा जाएगा। दरगाह शाह मीना शाह की मस्जिद में रात 8 बजे पांच पारे पढ़े जाएंगे। नादान महल रोड स्थित मस्जिद तकवितुल ईमान में रात 8 बजे तीन पारे पढ़े जाएंगे। मेडिकल कॉलेज की दरगाह हाजी हरमैन में रात 8 बजे तीन पारे पढ़े जाएंगे। चौक मंडी स्थित मस्जिद राईन में रात 8 बजे पांच पारे पढ़े जाएंगे। मलेसे मऊ में मुमताज़ मस्जिद पर रात 7.45 बजे दो पारे पढ़े जाएंगे। तालकटोरा स्थित चांद वाली मस्जिद में रात 8 बजे तीन पारे पढ़े जाएंगे।

Advertisment

सुरक्षा व्यवस्था के रहेंगे कड़े बंदोबस्त

लखनऊ के इस्लामिक सेंटर में हाल ही में हुई प्रशासन और उलमा की बैठक में व्यापक इंतजाम और पुलिस ने कड़े सुरक्षा व्यवस्था कराने की बात कही है। इसी प्रकार उलमा ने भी मुसलमानो से रमज़ान महीने में फिजुल काम से बचने और ज़्यादा से ज़्यादा समय इबादत में गुजारने की अपील की है।

Advertisment
Advertisment