Advertisment

Weather Update : लखनऊ में 44 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान, ऑरेंज अलर्ट जारी, पछुआ हवाएं बढ़ा रही गर्मी

वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बीते गुरुवार को लखनऊ में अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2.6 डिग्री ज्यादा था।

author-image
Abhishek Mishra
Lucknow weather update

लखनऊ में पढ़ रही है भीषण गर्मी

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

लखनऊ वाईबीएन संवाददाता। राजधानी लखनऊ सहित पूरे उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है, जो इस सीजन का अब तक का सबसे ऊंचा स्तर होगा। रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। गुरुवार देर रात न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया।

तेज धूप और लू से लगातार बढ़ रहा तापमान

वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बीते गुरुवार को लखनऊ में अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2.6 डिग्री ज्यादा था। वहीं न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री रहा, जो औसत से 1.6 डिग्री अधिक रहा। तेज धूप और लू जैसी स्थिति के कारण दिन में सड़कों पर लोगों की आवाजाही बेहद कम दिखी और जो बाहर निकले, उन्हें गर्मी से बचाव के लिए खास जतन करने पड़े।

कुछ हिस्सों में ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में अभी कोई भी प्रभावी मौसमी सिस्टम सक्रिय नहीं है। पछुआ हवाएं लगातार सतही स्तर पर बह रही हैं, जिससे तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 17 मई से पूर्वी हवाओं का असर दिखाई देना शुरू होगा और तराई क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी या बारिश की संभावना बन रही है। इससे राज्य के उत्तरी इलाकों में गर्मी कुछ कम हो सकती है। हालांकि, दक्षिणी उत्तर प्रदेश में लू चलने के आसार बने रहेंगे।

वार्म नाइट की स्थिति बनी रहेगी

इसके अलावा पूर्वी यूपी के कुछ जिलों में रात का तापमान भी सामान्य से अधिक दर्ज होने की संभावना है, जिससे 'वार्म नाइट' की स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग ने इन हालातों को देखते हुए शुक्रवार के लिए प्रदेश के कुछ हिस्सों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Advertisment
Advertisment