Advertisment

Lucknow Weather Forecast : पश्चिमी हवाओं ने चढ़ाया पारा, हीट वेव का अलर्ट जारी, रातें भी हो रही उमस भरी

मौसम विभाग का कहना है कि आज अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सोमवार को अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

author-image
Abhishek Mishra
एडिट
Temperatures rise western winds heat wave alert issued

लखनऊ में चढ़ा पारा, हीट वेव का अलर्ट जारी Photograph: (YBN)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता।  लखनऊ में मंगलवार सुबह से ही तेज धूप के साथ मौसम साफ बना हुआ है। पश्चिमी दिशा से चल रही गर्म हवाओं के कारण दिन में गर्मी बढ़ गई है। मौसम विभाग का कहना है कि आज अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सोमवार को अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 4.8 डिग्री ज्यादा था। इससे रात में भी गर्मी महसूस की गई और लोगों को राहत नहीं मिल सकी।

हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी

मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में गर्म हवाओं के चलते हीट वेव जैसी स्थिति बनी हुई है। बुंदेलखंड और पश्चिमी यूपी के जिलों में हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की और बढ़ोतरी हो सकती है।

गर्म हवाओं के थपेड़ों ने किया बेहाल

लखनऊ में 20 अप्रैल को अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इससे एक दिन पहले 19 अप्रैल को अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री रहा, जो सामान्य से करीब 5.5 डिग्री ज्यादा था। सोमवार को इस सीजन का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया, जिससे गर्म हवाओं के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल कर दिया। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि अत्यधिक गर्मी के चलते दोपहर के समय बाहर निकलने से बचें और पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें।

Advertisment
Advertisment