Lucknow News : राजधानी लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल से दुपहिया वाहन चोरी होने की घटनाएं अक्सर सामने आती रहती हैं। बीती 27 जनवरी को एक बार फिर से ऐसी घटना सामने आई है। दांत के इलाज के लिए रमाकांत सैनी अस्पताल आए थे। अपनी स्पलेंडर बाईक खड़ी कर रमाकांत डॉक्टर पास गए। डाक्टर को दिखा के वापस आने पर उनकी बाईक गायब मिली। काफी देर जानकारी जुटाने पर भी पता न लगने पर रामकांत ने वजीरगंज थाने में लिखित शिकायत दी।
दांत के इलाज के लिए पहुंचे थे अस्पताल
गौरतलब है कि बलरामपुर अस्पताल वाहन चोरों के लिए आसान शिकार बना हुआ है। अक्सर मरीजों, तीमारदारों के दुपहिया वाहन यहां से गुम हो जाने कि घटनाएं घटित होने की खबरें सामने आती है। बीती 27 जनवरी को सहादतगंज निवासी रमाकांत सैनी अपने दांत का इलाज करने सुबह 8.30 बजे थाना वजीर गंज अंतर्गत बलरामपुर हॉस्पिटल गए थे। डॉक्टर को दिखा कर वापस आने पर यूपी32एफटी 5467 पर पंजीकृत उनकी स्पलेंडर बाईक, पार्क स्थान पर नहीं मिली। इस बाबत रमाकांत ने आस पास के दुकानदार से पड़ताल की। काफी ढूंढने पर भी जब बाईक नहीं मिली तो निराश होकर पीड़ित ने थाना वजीर गंज में प्रार्थना पत्र दिया। हालांकि अब तक स्प्लेंडर मोटरसाइकल का पता नहीं चला सका है।
गैस डिलेवरी का काम करते है रमाकांत
बताते चलें कि सआदतगंज निवासी रामाकांत सैनी घरों में बाईक से गैस सिलेंडर पहुंचाने का काम करते हैं। बाईक गुम हो जाने के कारण इनकी रोजी रोटी पर भी संकट गहरा गया है। पेशे से गैस डिलेवरी बॉय रमाकांत अब हताश हो कर पुलिस से मदद की गुहार लगा रहें है। हालांकि इस घटना ने एक बार फिर से लखनऊ में वाहन चोरों की सक्रीयता को उजागर किया है। बहरहाल अब देखना होगा कि पुलिस इन वाहन चोरों को कब तक पकड़ने में सफल होती है।