Advertisment

Lucknow News : पाकिस्तान के यार Turkey-Azerbaijan के खिलाफ व्यापारियों ने खोला मोर्चा, कारोबार खत्म करने का एलान

व्यापारी नेता संदीप बंसल ने कहा कि ज्वेलरी, मार्बल, तंबाकू, कपड़े से लेकर किसी भी तरह का लेनदेन इन दोनों देशों से नहीं किया जाएगा। भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच तुर्किए द्वारा पाकिस्तान को समर्थन दिए जाने पर यह फैसला किया गया है। 

author-image
Deepak Yadav
Boycott Turkey

पाकिस्तान के यार तुर्किए—अजरबैजान के खिलाफ व्यापारियों ने खोला मोर्चा Photograph: (YBN)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

लखनऊ वाईबीएन संवाददाता। पाकिस्तान का साथ देने पर तुर्किए (Turkey) और अजरबैजान (Azerbaijan) के खिलाफ व्यापारियों ने मार्चा खोल दिया है। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने इन दोनों देशों के साथ सभी तरह के कारोबार को खत्म करने का एलान किया है। संगठन ने देश के सभी राज्यों के पदाधिकारियों को तुर्की और अजरबेजान से आयात और निर्यात पूरी तरह बंद करने का निर्देश दिया है। पदाधिकारियों ने अपना विरोध दर्ज कराते हुए शुक्रवार को दारुलशफा कार्यालय से लालबाग तक पैदल मार्च किया।

पाकिस्तान का साथ देने पर किया फैसला 

व्यापारी नेता संदीप बंसल ने कहा कि वह भारत का भाव हमेशा सर्वे भवंतु सकिना सर्वे संतु निरामया का रहता है। तुर्की में भूकंप आने पर भारत ने सबसे पहले उसकी मदद की थी। आज वही तुर्की भारत को आंखें दिखा रहा है। ज्वेलरी, मार्बल, तंबाकू, कपड़े से लेकर किसी भी तरह का लेनदेन इन दोनों देशों से नहीं किया जाएगा। भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच तुर्किए द्वारा पाकिस्तान को समर्थन दिए जाने पर यह फैसला किया गया है। 

ये रहे मौजूद

इस दौरान अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के लखनऊ के महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी, प्रदेश अध्यक्ष रिपन कंसल, प्रदेश युवा महामंत्री आकाश गौतम, लखनऊ के महामंत्री अनुज गौतम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग बंसल,सोशल मीडिया प्रभारी संजय निधि अग्रवाल, जिला प्रभारी पतंजलि यादव, महिला की उपाध्यक्ष हिना सिराज खान, बाराबंकी से राजेंद्र शर्मा, रंजीत गुप्ता, इस्लामनगर बदायूं से विकास गुप्ता आदि शामिल रहे।

Advertisment
Advertisment