Advertisment

लखनऊ के जाम से त्रस्त व्यापारियों ने की बैठक, डीसीपी से मिलकर उठाएंगे मुद्दा

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जाम की समस्या बढ़ती जा रही है। आलम यह है कि कारोबारियों को अपने व्यापार की चिंता सताने लग गई है। व्यापार मंडल ने जाम से निजात दिलाने के लिए बैठक की

author-image
Mohd. Arslan
एडिट
व्यापार मण्डल की बैठक

व्यापार मण्डल की बैठक Photograph: (YBN)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता

Advertisment

लंबे समय से लखनऊ के कैंट रोड बर्लिंगटन चौराहे से ओडियन सिनेमा चौराहे और शुभम सिनेमा तक दिनभर यातायात जाम की समस्या से जूझ रहे व्यापारियों ने ओडियन सिनेमा प्रांगण पर शुक्रवार देर शाम बैठक की। बैठक में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता और लखनऊ नगर के महामंत्री संजय त्रिवेदी मौजूद रहे।

कैंट रोड के व्यापारियों संग बैठक

कैंट रोड के व्यापारियों ने प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता को दिनभर यातायात जाम की समस्या के कारण चौपट हो रहे व्यापार की अपनी पीड़ा बताई। कैन्ट रोड के व्यापारियों ने प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता को जानकारी देते हुए बताया दिन भर रोडवेज की बसों के आवागमन के कारण यातायात अवरुद्ध रहता है। जिससे व्यापारियों को भारी असुविधा हो रही है। साथ ही अक्सर लोग चोटिल भी होते हैं। व्यापारियों ने बताया कि कुछ माह पूर्व शुभम सिनेमा के निकट दुर्घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु भी हो चुकी है।

Advertisment

रोडवेज बसों के कारण लगता जाम

व्यापारियों ने प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता को यातायात जाम की समस्या का मुख्य कारण दिन भर इस रोड पर रोडवेज की बसों का आवागमन बताया। व्यापारियों ने प्रदेश अध्यक्ष को जानकारी देते हुए कहा दिनभर इस रोड पर रोडवेज की बसें निकलती है जबकि पहले से ही कैंट रोड पर यातायात का दबाव बहुत अधिक रहता है। इसी कारण जाम की समस्या बनी रहती है। कैन्ट रोड के व्यापारियों ने प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता से जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए संबंधित अधिकारियों से मिलकर रोडवेज की बसों का रुट बदलवाने की मांग की। साथ ही अधिकारियों से मिलकर ओडियन सिनेमा चौराहे पर और शुभम सिनेमा के निकट स्थाई रूप से यातायात पुलिसकर्मियों की तैनाती की मांग किए जाने की बात कही।

डीसीपी से मिलकर उठाएंगे जाम का मुद्दा

Advertisment

व्यापारियों ने प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता से कहा इस रोड पर एमा थॉमसन स्कूल, सेंट फ्रांसिस जेवियर स्कूल, लालबाग किड्स स्कूल भी है जिसके कारण बच्चों को और उनके अभिभावकों को भी भारी असुविधा होती है। प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने बाज़ार का दौरा कर समस्या का संज्ञान लिया तथा व्यापारियों को आश्वस्त करते हुए कहा शीघ्र ही संगठन का प्रतिनिधिमंडल डीसीपी यातायात एवं अन्य संबंधित अधिकारियों से मिलकर समस्या का समाधान का भरोसा जताया। बैठक में संगठन के नगर महामंत्री संजय त्रिवेदी, मनीष अवस्थी ,विजय साहू ,श्याम लाल गुप्ता, अमित वैश्य, मोहम्मद अजहर, मोहम्मद नसीम,महेश जात्यानी ,अनिल साहू ,अरविंद कुमार ,मोहम्मद शमीम, सैफ़ अली ,रेहान अली , आकाश, विनय मिश्रा, महेश ,अजय कनौजिया,अरविंद कुमार मोहम्मद साजिद शुभम जैसवाल,सलीम आजाद ,धर्मेन्द्र सविता, मोहम्मद तौसीफ,शहरोज रसूल, माजिन रसूल, मुहम्मद अकरम, धीरेन्द्र दीक्षित ,तौफिक ,आदिल एहतेशाम सहित बड़ी संख्या में कैन्ट रोड के व्यापारी मौजूद रहे।

Advertisment
Advertisment