Advertisment

Hazratganj की तरफ जाने वाले 16 रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्जन, इन रास्तों पर यातायात रहेगा प्रभावित

लखनऊ में होने वाले वीआईपी कार्यक्रमों के कारण आज को हजरतगंज और आसपास के इलाकों में कई मार्गों पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। कार्यक्रम समाप्ति तक 16 रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया है।

author-image
Abhishek Mishra
Traffic

हजरतगंज की तरफ जाने वाले 16 रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्जन

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता

लखनऊ में होने वाले वीआईपी कार्यक्रमों के कारण आज को हजरतगंज और आसपास के इलाकों में कई मार्गों पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। ट्रैफिक पुलिस ने सुबह 6 बजे से लेकर कार्यक्रम समाप्ति तक 16 रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया है। हालांकि, इमरजेंसी सेवाओं जैसे स्कूली वाहन, ऐंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और शव वाहन को इन मार्गों से गुजरने की अनुमति होगी। जरूरत पड़ने पर यातायात नियंत्रण कक्ष के हेल्पलाइन नंबर 9454405155 पर संपर्क किया जा सकता है।

इस मार्गों पर यातायात रहेगा प्रभावित

यातायात प्रभावित होने के कारण कई मार्गों को डायवर्ट किया गया है। आईटी चौराहे से हजरतगंज जाने वाले वाहन निशातगंज, गोल मार्केट, पीएसी मुख्यालय तिराहा और सर्वोदय नगर पुल के रास्ते जाएंगे। हनुमान सेतु तिराहे से जाने वाले वाहन हजरतगंज की बजाय सुशीला स्मृतिका, पेपर मिल, आरआर बंधा, संकल्प वाटिका, बैकुंठधाम और 1090 चौराहा होकर गुजरेंगे। इसी तरह, पेपरमिल तिराहे से वाहन आरआर बंधा, संकल्प वाटिका, बैकुंठधाम, पीएनटी बालू अड्डा और 1090 चौराहा के मार्ग से भेजे जाएंगे। निशातगंज से हजरतगंज की ओर जाने वाले वाहन सिकंदरबाग चौराहा, यूपी टेक चौराहा और चिरैयाझील तिराहा होकर गुजरेंगे।

Advertisment

कैसरबाग से हजरतगंज जाने वाले मार्ग डायवर्ट

सहारागंज से डनलप तिराहा जाने वाले वाहन अब सप्रू मार्ग तिराहा और सिकंदरबाग चौराहा होकर गुजरेंगे। चौक और टीले वाली मस्जिद से हजरतगंज जाने वाले वाहन डालीगंज पुल तिराहा, इक्का तांगा स्टैंड, नदवा बंधा रोड और आईटी चौराहा के रास्ते जा सकेंगे। कैसरबाग से हजरतगंज जाने वाले वाहनों को सुभाष चौराहा, क्लार्क अवध तिराहा, चिरैयाझील और सिकंदरबाग की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

सुझाए गए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें

Advertisment

चारबाग से हजरतगंज जाने वाले वाहन रॉयल होटल तिराहा, सिसेंडी तिराहा, लाल बहादुर शास्त्री तिराहा, लालबत्ती, सुपरमार्केट तिराहा और कैसरबाग होकर गुजरेंगे। 1090 चौराहा से हजरतगंज जाने वाले वाहन बंदरियाबाग चौराहा, लालबत्ती चौराहा, एनेक्सी चौराहा, सिसेंडी तिराहा, रॉयल होटल या कैंट के रास्ते जा सकेंगे। वहीं, अहिमामऊ अंडरपास से रोडवेज बसें अब अर्जुनगंज बाजार की बजाय शहीद पथ होकर जाएंगी। लखनऊ में यात्रा करने से पहले यातायात की स्थिति की जानकारी जरूर लें और ट्रैफिक पुलिस द्वारा सुझाए गए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।

Advertisment
Advertisment