Advertisment

कल लखनऊ में लग सकता है भीषण जाम, रविदास जयंती पर निकलेगी शोभायात्रा

कल राजधानी लखनऊ में भीषण जाम का सामना करना पड़ सकता है। गुरु रविदास जयंती के मौके पर पुराने लखनऊ के यहियागंज से शोभा यात्रा निकलेगी ऐसे में घर से निकलने से पहले पढ़ लें यह खबर

author-image
Mohd. Arslan
Traffic Jam 3

ट्रैफिक की प्रतीकात्म तस्वीर

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता

Advertisment

बुधवार को पूरे देश में गुरु रविदास जयंती का त्यौहार मनाया जाएगा। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इस मौके पर कई इलाकों से होते हुए शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इस शोभा यात्रा के चलते शहर की कई सड़कों पर इस दौरान यातायात बाधित होने का खतरा है। ऐसे में यातायात पुलिस ने शोभा यात्रा का रूट चार्ट जारी करते हुए आम जनमानस से इन मार्गों से बचने की हिदायत दी है साथ ही वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की अपील की है।

कई किलोमीटर लंबी निकलेगी यात्रा                             

लखनऊ पुलिस ने बताया कि 12 फरवरी (बुधवार) को रविदास जयन्ती के अवसर पर समय 12 बजे से यहियागंज, भीमनगर से ‘‘शोभा यात्रा ‘‘ निकाले जाने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। पुलिस ने बताया कि शोभा यात्रा यहियागंज, भीमनगर से प्रारम्भ होकर रकाबगंज चौराहा, झण्डेवाला पार्क, अमीनाबाद, अशोकलाट चौराहा, वर्लिग्टन (हुसैनगंज) चौराहा, रॉयल होटल चौराहा, विधानभवन के सामने से होते हुए हजरतगंज चौराहा, अल्का तिराहा, मेफेयर तिराहा, बाल्मीकी तिराहा, डीएम आवास पेट्रोल पम्प तिराहा, के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम तिराहा, सुभाष (परिवर्तन चौक) चौराहा, क्लार्क अवध तिराहा, सीडीआरआई तिराहा, शहीद स्मारक तिराहा, डालीगंज पुल चौराहा से रविदास मंदिर चांदगंज पर पहुॅचकर समाप्त होगी।

Advertisment

वैकल्पिक मार्गों को इस्तेमाल करने की अपील

गौरतलब है कि राजधानी लखनऊ के इन दिनों कई मार्ग पहले से बंद चल रहे है। ऐसे में शहर की सड़कों पर भारी दबाव बढ़ गया है। वहीं रविदास जयंती पर सड़कों पर शोभा यात्रा में भारी भीड़ जुटने से यातायात बुरी तरह प्रभावित हो सकता है। लखनऊ पुलिस ने शहर वासियों से वैकल्पिक मार्ग इस्तेमाल करने की अपील की है।

Advertisment
Advertisment