Advertisment

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : दो IAS और 18 PCS अधिकारियों के हुए तबादले, देखें किसे कहा मिली तैनाती

प्रतीक्षा सूची में शामिल आईएएस अधिकारी अमित कुमार घोष को सचिवालय प्रशासन विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। इससे पहले इस पद पर आईएएस के. रवीन्द्र नायक कार्यरत थे।

author-image
Abhishek Mishra
Two IAS 18 PCS officers were transferred UP

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

लखनऊ वाईबीएन संवाददाता। उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए दो आईएएस और 18 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इन स्थानांतरणों को लेकर गुरुवार को नियुक्ति विभाग की ओर से शासनादेश जारी किया गया, जिसके तहत कई जिलों में प्रशासनिक जिम्मेदारियां बदली गई हैं। प्रतीक्षा सूची में शामिल आईएएस अधिकारी अमित कुमार घोष को सचिवालय प्रशासन विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। इससे पहले इस पद पर आईएएस के. रवीन्द्र नायक कार्यरत थे। वहीं हरदोई में संयुक्त मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात दीक्षा जोशी को अब मेरठ में इसी पद पर भेजा गया है।

Advertisment

इन पीसीएस अधिकारियों के हुए तबादले

पीसीएस अधिकारियों में भी कई अहम बदलाव हुए हैं। मंडी परिषद में उप निदेशक रहे अमरेश कुमार को मथुरा का अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) नियुक्त किया गया है। प्रयागराज में अपर मेलाधिकारी के रूप में सेवाएं दे रहे दयानंद प्रसाद को कृषि निदेशालय में अपर निदेशक (प्रशासन) बनाया गया है। कुम्भ मेला प्रयागराज में विशेष कार्याधिकारी के रूप में कार्यरत अभिनव पाठक को आगरा का उप जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है, जबकि आलोक गुप्ता को कानपुर नगर का उप जिलाधिकारी बनाया गया है।

सुनील कुमार बने ध्यानचंद खेल विवि के कुल सचिव

Advertisment

राजस्व परिषद में विशेष कार्याधिकारी सुनील कुमार झा को अब मेरठ स्थित मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय का कुल सचिव नियुक्त किया गया है। मेरठ के उप जिलाधिकारी नवनीत गोयल को एडीएम (न्यायिक) के रूप में महाराजगंज भेजा गया है। शाहजहांपुर के उप जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र नाथ को प्रयागराज में उसी पद पर तैनात किया गया है, जबकि प्रयागराज मंडल के अपर आयुक्त पुष्पराज सिंह को गोरखपुर विकास प्राधिकरण का सचिव बनाया गया है।

अंशिका दीक्षित को भेजा गया बिजनौर 

इसके अलावा मऊ के उप जिलाधिकारी सुमित सिंह को अलीगढ़ और अयोध्या की उप जिलाधिकारी अंशिका दीक्षित को बिजनौर भेजा गया है। लखीमपुर खीरी के एडीएम (विरा) संजय कुमार सिंह को मुजफ्फरनगर का एडीएम (प्रशासन) बनाया गया है, वहीं मुजफ्फरनगर के एडीएम नरेन्द्र बहादुर सिंह को लखीमपुर खीरी स्थानांतरित किया गया है।

Advertisment

अजीत कुमार बने यूपी चीनी मिल संघ के महाप्रबंधक     

प्रयागराज विकास प्राधिकरण के सचिव अजीत कुमार सिंह को उत्तर प्रदेश चीनी मिल संघ का महाप्रबंधक बनाया गया है। वहीं सहकारी चीनी मिल की प्रधान प्रबंधक विनीता सिंह को प्रयागराज विकास प्राधिकरण का नया सचिव नियुक्त किया गया है। रायबरेली के उप जिलाधिकारी सिद्धार्थ चौधरी को इटावा भेजा गया है, कुशीनगर के परितोष मिश्र को अलीगढ़, संत कबीर नगर के शैलेश कुमार दुबे को अमरोहा और अमरोहा के एसडीएम को संत कबीर नगर में उसी पद पर स्थानांतरित किया गया है।

Advertisment
Advertisment