Advertisment

UP PCS Transfer : 18 अधिकारियों के हुए तबादले, नम्रता सिंह को लखनऊ नगर निगम में अपर नगर आयुक्त की कमान

नम्रता सिंह को लखनऊ नगर निगम में अपर नगर आयुक्त, और स्वप्निल कुमार यादव को चित्रकूट में ‘नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति’ के तहत अपर डीएम के रूप में नियुक्त किया गया है।

author-image
Abhishek Mishra
UP PCS Transfer
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

लखनऊ वाईबीएन संवाददाता। उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए राज्य के 18 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस आदेश के तहत कई जिलों के अपर जिलाधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट, नगर आयुक्त व विकास प्राधिकरण के सचिव जैसे अहम पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं।

Advertisment

गाजियाबाद, प्रयागराज और लखनऊ में बड़े बदलाव

तबादलों की सूची के अनुसार गाजियाबाद में अपर जिलाधिकारी (नगर) के रूप में कार्यरत गंभीर सिंह को अब आजमगढ़ का अपर जिलाधिकारी बनाया गया है। वहीं, प्रयागराज नगर निगम के अपर नगर आयुक्त अम्बरीश कुमार बिंद को बरेली में नगर मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी दी गई है। लखनऊ में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) के पद पर तैनात हनुमान प्रसाद को रामपुर भेजा गया है, जबकि राजीव कुमार राय और शुभी काकन को लखनऊ मंडी परिषद में उप निदेशक बनाया गया है।

UP 18 PCS Transfer

Advertisment

विकास प्राधिकरण में सचिवों की तैनाती

इसी प्रकार राजीव कुमार शुक्ला को प्रयागराज नगर निगम में अपर नगर आयुक्त और सुभाष सिंह को वाराणसी नगर निगम में इसी पद पर नियुक्त किया गया है। लखनऊ में राजेश कुमार गुप्ता को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) का प्रभार सौंपा गया है। इसके अतिरिक्त, हेम सिंह को अयोध्या विकास प्राधिकरण का सचिव और वंदिता श्रीवास्तव को बरेली विकास प्राधिकरण का सचिव नियुक्त किया गया है।

अन्य जिलों में नियुक्तियां

Advertisment

शामली में सत्येंद्र सिंह और गाजियाबाद में विनय कुमार सिंह को अपर जिलाधिकारी के पद पर तैनात किया गया है। योगेंद्र कुमार को लखनऊ मंडी परिषद में उप निदेशक की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा, पंकज कुमार श्रीवास्तव को बागपत का अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), जबकि राजित राम गुप्ता को बलिया में ‘नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति’ परियोजना का अपर जिलाधिकारी बनाया गया है।

लखनऊ में दो नई नियुक्तियां

नम्रता सिंह को लखनऊ नगर निगम में अपर नगर आयुक्त, और स्वप्निल कुमार यादव को चित्रकूट में ‘नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति’ के तहत अपर डीएम के रूप में नियुक्त किया गया है। वहीं, रोशनी यादव को लखनऊ में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) के पद पर तैनाती मिली है।

Advertisment
Advertisment