Advertisment

यूपी का Anti Romeo Squad बना रोल मॉडल, महिलाओं की सुरक्षा के लिए दिल्ली में शिष्टाचार स्क्वायड गठित

दिल्ली सरकार ने ईव टीजिंग और उत्पीड़न पर रोक लगाने के लिए यूपी सरकार की एंटी रोमियो स्क्वायड की तर्ज पर शिष्टाचार स्क्वायड का गठन करने का फैसला लिया है।

author-image
Abhishek Mishra
UP Anti Romeo Squad becomes role model

यूपी का एंटी रोमियो स्क्वायड बना रोल मॉडल Photograph: (Social Media)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता

प्रदेश की बेटियों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार की पहल और योजनाएं एक बार फिर विभिन्न राज्यों के लिए रोल मॉडल बनकर उभरी हैं। दिल्ली सरकार ने ईव टीजिंग और उत्पीड़न पर रोक लगाने के लिए यूपी सरकार की एंटी रोमियो स्क्वायड की तर्ज पर शिष्टाचार स्क्वायड का गठन करने का फैसला लिया है। यह स्क्वायड यूपी के एंटी रोमियो स्क्वायड की तरह ही काम करेगा। बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मनचलों और शोहदों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए प्रदेश में एंटी रोमियो स्क्वायड का गठन किया था।   

महिलाओं को किया गया जागरूक 

डीजीपी प्रशांत कुमार ने बताया कि सरकर की मंशा के अनुरूप मनचलों और शोहदों के खिलाफ कार्रवाई के लिए एंटी रोमियो स्क्वायड का गठन किया गया था। इसके लिए प्रदेश के हर थाने में महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों की अलग से तैनाती की गयी थी। इसमें शामिल पुलिसकर्मी को स्कूल, कॉलेज, मुख्य बाजारों, मंदिर, भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर गश्त कर बेटियों, महिलाओं से बातचीत कर उन्हें सुरक्षा के संबंध में जागरूक करना था। साथ ही मनचलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करना था।

Advertisment

अब तक इतने मामलों में हुई कार्यवाही 

डीजीपी ने बताया कि सरकार के निर्देश पर प्रदेश भर में लगातार एंटी रोमियो स्क्वायड अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत 22 मार्च 2017 से 5 फरवरी 2025 तक 1,08,85,450 स्थानों पर 4,00,58,562 व्यक्तियों को चेक किया गया है। वहीं अभियान के दौरान 24,009 अभियोग दर्ज करते हुए 32,291 व्यक्तियों के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की गयी, जबकि 1,47,04,311 व्यक्तियों को चेतावनी देकर छोड़ा गया।

Advertisment
Advertisment