Advertisment

UP Cabinet Meeting : योगी कैबिनेट की बैठक आज, होमगार्ड की बंपर भर्ती समेत इन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

यूपी में होमगार्ड स्वयंसेवकों के 44 हजार पदों पर भर्ती के लिए नियमावली तैयार कर शासन को भेजी जा चुकी है। अब इस नियमावली को कैबिनेट बैठक में मंजूरी मिलने का इंतजार किया जा रहा है।

author-image
Deepak Yadav
cm yogi adityanath

योगी कैबिनेट की बैठक में कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर Photograph: (Social Media)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज लोक भवन में दिन में 11:30 बजे कैबिनेट की बैठक होगी। इसमें आवास और लोक निर्माण विभाग के महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास होने की संभावना है। यमुना एक्सप्रेसवे से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे को जोड़ने का काम अब यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के बजाय एनएचएआइ करेगी। यीडा के पूर्व स्वीकृत प्रस्ताव को रद किया जाएगा, ताकि एनएचएआइ द्वारा निर्माण करने का रास्ता साफ हो सके। इसके अलावा आवास विभाग की उत्तर प्रदेश हाइटेक टाउनशिप नीति में संशोधन से संबंधित प्रस्ताव और नगरीय उपयोग प्रभार शुल्क वसूलने के लिए तैयार की गई नियमावली को भी मंजूरी दी जा सकती है।

होमगार्ड स्वयंसेवकों की भर्ती को हरी झंडी का इंतजार

यूपी में होमगार्ड स्वयंसेवकों के 44 हजार पदों पर भर्ती के लिए नियमावली तैयार कर शासन को भेजी जा चुकी है। अब इस नियमावली को कैबिनेट बैठक में मंजूरी मिलने का इंतजार किया जा रहा है। जैसे ही कैबिनेट से हरी झंडी मिलेगी, भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। पहले चरण में लगभग 22 हजार होमगार्ड स्वयंसेवक भर्ती किए जाएंगे। जिनमें 20 प्रतिशत महिलाएं शामिल होंगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर होमगार्ड मुख्यालय ने यह नियमावली तैयार की है। जिसे शासन की मंजूरी के लिए भेजा गया है।

Cabinet
Advertisment
Advertisment