Advertisment

Education News : यूपी में आज से नए शैक्षिक सत्र की शुरुआत, माध्यमिक विद्यालयों के समय में बदलाव

UP News : माध्यमिक विद्यालयों के समय में एक घंटे का अंतर दिया गया है। अब विद्यालय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक खुलेंगे। सरकार का यह आदेश यूपी बोर्ड से मान्यता प्राप्त सभी स्कूलों पर लागू होगा।

author-image
Deepak Yadav
एडिट
UP Secondary Schools Timing changed

यूपी में आज से विद्यालयों का समय बदला Photograph: (Social Media)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता

उत्तर प्रदेश में नए शैक्षिक सत्र की शुरुआत आज से हो गई है। माध्यमिक विद्यालयों के समय में परिवर्तन किया गया है। प्राइमरी विद्यालय सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक लगेंगे। जैसा पहले चल रहा था। वहीं, माध्यमिक विद्यालयों के समय में एक घंटे का अंतर दिया गया है। अब विद्यालय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक खुलेंगे। शासन के पुराने नियमों के अनुसार पहले माध्यमिक स्कूल सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक खुलते थे। सरकार का यह आदेश यूपी बोर्ड से मान्यता प्राप्त सभी स्कूलों पर लागू होगा। दूसरी ओर कॉपियों की जांच पूरी हो चुकी है और रिजल्ट आज मिलेगा। 

बच्‍चों के रिजल्‍ट आज मिलेंगे 

कॉपियों का मूल्यांकन 19 मार्च से शुरू हुआ था और अब यह लगभग पूरा हो चुका है। हालांकि जिलों में कुछ विषयों की कॉपियां अभी भी जांची जा रही हैं। आधिकारिक रूप से कॉपियों की जांच दो अप्रैल तक पूरी हो जाएगी। बेसिक और माध्यमिक विद्यालयों में रिजल्ट आज दिया जाएगा। कुछ बेसिक विद्यालयों में रिजल्ट 29 मार्च को ही बांट दिया गया था।। नए शैक्षिक सत्र 2025-26 की शुरुआत आज से हो गई। साथ ही प्रदेश भर में 'स्कूल चलो अभियान' की भी शुरुआत होगी।

कब आएगा यूपी बोर्ड रिजल्ट

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम 2025 के बारे में अभी तक बोर्ड की तरफ से कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है। हालांकि सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यूपी बोर्ड की इन दोनों परीक्षाओं का अप्रैल के दूसरे या अंतिम सप्ताह में जारी किया जा सकता है।

Advertisment
Advertisment