Advertisment

UP News : अनिल कुमार ने संभाली कार्यवाहक मुख्य सचिव की कुर्सी, आठ मई तक रहेगा चार्ज

मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह यूपी के प्रशासनिक तंत्र में एक प्रभावशाली और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विश्वसनीय अधिकारियों में शामिल हैं। ग्रीस और दुबई यात्रा के दौरान वे डिफेंस एक्सपो में भाग लेंगे।

author-image
Deepak Yadav
अनिल कुमार

अनिल कुमार ने संभाली कार्यवाहक मुख्य सचिव की कुर्सी Photograph: (YBN)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। यूपी के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह विदेश यात्रा पर रवाना हो गए हैं। वह ग्रीस और दुबई की यात्रा पर गए हैं। जहां वे डिफेंस एक्सपो में शामिल होंगे। वहां लगने वाली प्रदर्शनियों में हिस्सा लेंगे। उनके साथ मुख्यमंत्री के सचिव अमित सिंह और यूपीडा के एसीईओ एचपी शाही भी गए हैं। वे 8 मई को वापस लौटेंगे। तब तक राजस्व परिषद के चेयरमैन अनिल कुमार के पास कार्यवाहक मुख्य सचिव का प्रभार रहेगा।

मनोज कुमार सिंह सीएम योगी के विश्वसनीय अधिकारी

मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह यूपी के प्रशासनिक तंत्र में एक प्रभावशाली और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विश्वसनीय अधिकारियों में शामिल हैं। ग्रीस और दुबई यात्रा के दौरान वे डिफेंस एक्सपो में भाग लेंगे। जो रक्षा क्षेत्र में नवाचार और निवेश के अवसरों को बढ़ावा देने वाला एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मंच है।

अनिल कुमार को कार्यवाहक मुख्य सचिव की जिम्मेदारी

मनोज कुमार सिंह की अनुपस्थिति में राजस्व परिषद के चेयरमैन अनिल कुमार को आठ मई तक कार्यवाहक मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। वह पहले भी कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को निभा चुके हैं। हाल ही में उन्हें वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन विभाग का अतिरिक्त दायित्व भी सौंपा गया था।

Advertisment
Advertisment